फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Corona infected started increasing in Indore, number reached thirty

Indore News: इंदौर में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, तीस तक पहुंची संख्या

Tue, 04 Apr 2023 08:51 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Apr 2023 08:51 AM IST
सार

शहर में सर्दी-बुखार के मरीज ज्यादा है। जो लोग निमोनियां, फेफड़ों में दर्द की शिकायत लेकर अस्पतालों में आ रहे है, उनके सेंपल स्वास्थ्य विभाग ले रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए कुछ सेंपल भोपाल भी भेजे जा रहे है।

विज्ञापन
Corona infected started increasing in Indore, number reached thirty
इंदौर में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मौसम में बदलाव के साथ ही इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। अब तक शहर में कुल ३० लोग कोरोना संक्रमित है,जबकि चार माह पहले कई बार शहर में कोरोना मरीजों की शून्य स्थिति में है। अब हर दिन इक्का-दुक्का मरीज संक्रमित पाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने ९३ लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे थे, उनमें से ५ लोग संक्रमित निकले है। कोराना के बढ़ते मामलों के बाद अब डाक्टर ओपीडी में मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करते नजर आने लगे है।

विज्ञापन


सर्दी बुखार के मरीज ज्यादा

शहर में सर्दी-बुखार के मरीज ज्यादा है। जो लोग निमोनियां, फेफड़ों में दर्द की शिकायत लेकर अस्पतालों में आ रहे है, उनके सेंपल स्वास्थ्य विभाग ले रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए कुछ सेंपल भोपाल भी भेजे जा रहे है, हालांकि वहां से रिपोर्ट देरी से आ रही है, हालांकि अभी कोरोना के ऐसे संक्रमित नहीं आ रहे है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़े। वे घर पर ही ठीक हो रहे है। कोरोना बुलेटिन के अनुसार अब तक शहर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है,जबकि 1470 मौतें कोरोना के कारण हुई है।
विज्ञापन


अधिकतर मरीज ए सिम्टोमिटिक
स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ बीएल सैत्या का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। फिलहाल ३० से ज्यादा लोग संक्रमित है,लेकिन खतरे जैसी कोई बात नहीं है। सभी मरीज जल्दी ठीक हो रहे है। ज्यादातर संक्रमित ए सिम्टोमेटिक है। संक्रमण न फैले, इसके लिए भीड़ भरे इलाकों में मास्क पहने और सोश्यल डिस्टेंस का पालन भी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed