फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Corona infected started increasing in Indore, 15 new patients were found in two days

Indore News:इंंदौर में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, दो दिन में 15 नए मरीज मिले

Sat, 15 Apr 2023 01:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Apr 2023 01:03 PM IST
सार

शुक्रवार को 111 सेंपलों की जांच कराई गई थी। जिसमें आठ नए संक्रमित मिले। गुरुवार को इंदौर में सात नए संक्रमित मिले थे। इस तरह बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर में 15 कोरोना संक्रमित मिले।

विज्ञापन
Corona infected started increasing in Indore, 15 new patients were found in two days
इंदौर में कोरोना केे मामले बढ़ रहे है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। दो दिन मेें इंंदौर में नए 15 मरीज मिल चुके हैै। सर्दी, गला खराब और बुखार के आने के लक्षण इस बार भी कोरोना के मरीजों में देखे जा रहे है। उधर तीन दिन पहले 90 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवल किशोर शर्मा की मौत भी कोरोना से हो चुकी है। वे पहले से बीमार थे। कोरोना से तीन माह बाद इंदौर में मौत हुई हैै ।

विज्ञापन

शुक्रवार को 111 सेंपलों की जांच कराई गई थी। जिसमें आठ नए संक्रमित मिले। गुरुवार को इंदौर में सात नए संक्रमित मिले थे। इस तरह बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर में 15 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना के उपचाररत मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई। डा. रवि डोसी का कहना है कि कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है। मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस रखकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। कोरोना के मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा गला खराब होने के लक्षण भी आ रहे है। इंदौर में तीन माह बाद कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है। उन्हें पहले से गंभीर बीमारी थी। ज्यादा मरीज ज्यादा उम्र के आ रहे है।

विज्ञापन

दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैै

इंदौर में कोरोना का पहला संक्रमित मरीज 24 मार्च 2020 को मिला था। उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी। अब तक शहर में 212709 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इतने संक्रमितों में से 211187 कोरोना को हराकर ठीक भी हो चुके हैं। शहर में अब तक कोरोना के कारण 1471 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दूसरी लहर में कई लोग कोरोना की वजह से मर चुके है, लेकिन उन्हें सरकारी रिकार्ड में नहीं शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed