फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congressmen reached the police station to file a complaint against the state spokesperson of BJP in Indore.

Indore News: दिग्विजय सिंह के वीडियो से कांटछांट, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ थाने पहुंचे इंदौर के कांग्रेस नेता

Fri, 03 Feb 2023 12:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Feb 2023 12:46 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह केे एक वीडियो पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने एडिट वीडियो चलाने के मामले में भाजपा प्रवक्ता पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
Congressmen reached the police station to file a complaint against the state spokesperson of BJP in Indore.
कांग्रेस नेता पहुंचे थाने - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक वीडियो पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने कांटछांट कर वीडियो जारी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन

हिंदुत्व और गाय को लेकर भाजपा प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के वीडियो पर कांग्रेस ने आपत्ति ली है। इंदौर में जिला कांग्रेस पदाधिकारी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी के ट्विटर  लिंक के स्क्रीन शॉट भी सबूत बतौर पेश किए। उन्होंने कहा कि सिंह का फेक वीडियो चलाकर भाजपा उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने 25 दिसंबर को भोपाल के नर्मदा भवन में आयोजित जनजागरण यात्रा में भाषण दिया था। भाषण में सिंह ने दामोदर सावरकर की किताब का हवाला देकर हिंदुत्व और गौवंश को लेकर बातें की थीं। उस वीडियो को एडिट कर भाजपा प्रवक्ता ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, ताकि सिंह की छवि धूमिल हो सके। कांग्रेस नेताओं ने सावरकर की किताब के अंश, आयोजन के वीडियो और भाजपा प्रवक्ता द्वारा शेयर किए गए वीडियो की जानकारी भी सबूत बतौर पुलिस को दी। पुलिस अफसरों ने शिकायती आवेदन रख लिया, हालांकि प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वाले नेताओं में ब्लॉक अध्यक्ष पदम मस्करा, दौलत पटेल, रवि दांगी, अमर सिंह पटेल व अन्य नेता शामिल थे। पूर्व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जोशी भी शिकायत करने थाने गए। बता दें, दिग्विजय सिंह ने उनके वीडियो को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो को एडिट कर भाजपा चला रही है। यह कानूनी अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed