फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress parshad raju bhadoriya slaps BJP leader case fir registered

Indore News: पानी का टैंकर भरने की बात पर कांग्रेस पार्षद ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़, केस दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 09:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 23 Apr 2023 09:02 PM IST
सार

भाजपा नेता कपिल पाठक की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हीरानगर पुलिस ने बताया कि शनिवार को टैंकर पहले भरने की बात पर  विवाद हुआ

विज्ञापन
Congress parshad raju bhadoriya slaps BJP leader case fir registered
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सुखलिया निवासी भाजपा नेता कपिल पाठक की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हीरानगर पुलिस ने बताया कि शनिवार को टैंकर पहले भरने की बात पर भाजपा नेता को कांग्रेस पार्षद ने थप्पड़ जड़ दिया। राजू पर 323, 294 और 506 की धाराओं में मारपीट और धमकाने का केस दर्ज किया गया है। मामला जोन नंबर पांच के हाई ड्रेन पानी की टंकी का है। 
विज्ञापन


क्या हुई घटना
जोन पर पार्षद राजू भदौरिया के टैंकर लगे थे। इसी दौरान भाजपा नेता कपिल पाठक पहुंचे और उन्होंने कहा कि विधायक के टैंकर पहले भरे जाएं। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो कांग्रेस पार्षद भदौरिया ने कपिल के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


भाजपा नेता कर रहा था मारपीट
पार्षद राजू भदौरिया का कहना है कि उसने मारपीट नहीं की। भाजपा नेता कपिल जोन पर आकर ड्राइवरों से विवाद कर रहा था। तभी उसने कुछ ड्राइवरों से मारपीट की। वह लाइन तोड़कर अपने टैंकरों को आगे पहुंचा रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ। रात में मुझे पता चला कि थाने में मेरे ही खिलाफ एफआईआर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed