फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress leader abused CM Shivraj Singh Chouhan from the stage

Indore News: कांग्रेस नेता ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को मंच से कहे अपशब्द

Fri, 10 Mar 2023 05:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 10 Mar 2023 05:36 PM IST
सार

इंदौर के सत्यसांई चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन का मामला, भाजपा नेताओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
 

विज्ञापन
Congress leader abused CM Shivraj Singh Chouhan from the stage
इंदौर के सत्यसांई चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र में विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक विरोध कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता ने मंच से ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सभा हो रही थी। इस पर भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में अब निचले स्तर तक गिरने लगे हैं। 
विज्ञापन


इंदौर के सत्यसांई चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लालची कहा और अपशब्द भी कहे। कांग्रेसी शुक्रवार को यहां मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों खासकर लाडली लक्ष्मी योजना को लेकर निशाना साधा। पटेल ने कहा अगर आप गौर से सीएम का चेहरा देखेंगे तो आपको लालच नजर आएगा। इसके बाद उन्होंने अपशब्द कह दिए। पटेल के इस बयान से कांग्रेसियों ने उन्हें वहां से रवाना कर दिया। बाद में पटले ने मीडिया से कहा कि मेरी जुबान फिसल गई थी। इसलिए ऐसा बोल गया। 
विज्ञापन


इस तरह के बयान पर कड़ी कार्रवाई हो
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस बयान के बाद पटेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस से भी पूछा है कि वह अपने नेता के बयान से सहमत है या नहीं? यह स्पष्ट करे। वहीं इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने कहा कि मैं फिलहाल सोनकच्छ में हूं। मुझे इंदौर में हुए इस घटनाक्रम के बारे में कुछ नहीं पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed