फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   congress dharm raksha yatra sajjan singh verma

Indore News: कांग्रेस ने निकाली धर्म रक्षा यात्रा, भगवा रंग में रंगे नेता, मंदिरों को स्वतंत्र करवाएंगे

Sun, 14 May 2023 02:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 14 May 2023 02:42 PM IST
सार

कांग्रेस की धर्म रक्षा यात्रा की इंदौर से शुरुआत, मंदिरों को प्रशासन के कब्जे से छुड़ाने का मुद्दा उठाएंगे, कमलनाथ को भी धर्म रक्षक के रूप में प्रोजेक्ट करेंगे

विज्ञापन
congress dharm raksha yatra sajjan singh verma
धर्म रक्षा यात्रा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी धर्म रक्षा यात्रा की इंदौर से शुरुआत की। यात्रा में सभी कांग्रेसी नेता भगवा रंग में रंगे नजर आए। सभी जय सियाराम के नारे लगा रहे थे और धर्म की रक्षा की बात कह रहे थे। अब इस तरह की यात्राएं पूरे प्रदेश में निकाली जाएंगी। इन यात्राओं का मकसद कांग्रेस की छवि बदलना है। इसके साथ कमलनाथ को भी धर्म रक्षक के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है। शनिवार को मप्र कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ युवा इकाई द्वारा धर्म रक्षा यात्रा निकाली गई।  मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ का गठन किया था जिसने चुनाव के लगभग 6 महीने पहले सक्रियता दिखाना शुरू कर दी है। 13 मई को इंदौर में प्रकोष्ठ के बैनर तले खजराना गणेश मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक धर्म रक्षा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं से लेकर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा तक के गले में भगवा गमछा डला था। हाथों में भगवा ध्वज था। तेज आवाज में भगवान राम के भजन डीजे पर बज रहे थे। जय सियाराम के नारे कांग्रेसी लगा रहे थे।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनावों तक मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में इसी तरह धर्म रक्षा यात्राएं निकाली जाएंगी। इससे कांग्रेस लोगों के बीच में खुद को धर्म और हिंदुत्व का रक्षक बताने की कोशिश करेगी। अभी तक भाजपा भी इसी तरह की रणनीति पर चलती रही है। पूर्व सीएम कमलनाथ को भी इन यात्राओं में धर्म रक्षक के रूप में बताया जा रहा है। इंदौर की यात्रा में भी उनकी एक बड़ी तस्वीर लगाई गई जिसमें वे ललाट पर त्रिपुंड लगाए हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


धर्म की रक्षा के लिए निकाल रहे हैं यात्रा
मध्यप्रदेश कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर भारती ने बताया कि हिंदू जागरण एवं मठ मंदिर संरक्षण के प्रदेश व्यापी अभियान के लिए धर्म रक्षा यात्रा का इंदौर में शुभारंभ किया गया। पूर्व सीएम कमलनाथ की सोच है कि मठ मंदिर की भूमि नीलाम न हो, पुजारी का वंश परंपरा से नामांतरण हो, कलेक्टर व्यवस्थापक न हो, पुजारी को सामान्य कृषक के अधिकार मिले। मठ और मंदिर की स्वतंत्रता का हनन न हो और धार्मिक व्यवस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप न हो। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed