फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cold day for the second consecutive day in Indore, mercury dropped by six degrees on Friday

Indore Weather:इंदौर में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे, शुक्रवार को छह डिग्री गिरा पारा

Fri, 27 Jan 2023 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

इंदौर शुक्रवार को भी कोहरे के आगोश में रहा। दिनभर धूप नहीं निकली और तापमान में गिरावट रही। गुरुवार को ठंड के इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा,जबकि शुक्रवार को भी कोल्ड डे रहा। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री लुढ़का।

विज्ञापन
Cold day for the second consecutive day in Indore, mercury dropped by six degrees on Friday
शुक्रवार को भी इंदौर मेें धूप नहीं निकली। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री था, जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को जनवरी का तीसरा कोल्ड डे रहा। वहीं गुरुवार रात का तापमान 14.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। दिन और रात के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री का ही फर्क रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी कोल्ड डे

शुक्रवार को जनवरी का चौथा कोल्ड डे रहा।  दिनभर धूप नहीं निकली और लोगों को गर्म कपड़ों की जरुरत महसूस हुई, हालांकि हवा में ठंडक कम थी।  शुक्रवार को दिन का तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। कोहरे गुरुवार की अपेक्षा कम था, इस वजह से दृश्यता दो हजार मीटर रही। 

विज्ञापन


कोहरे के कारण भोपाल के बजाय जबलपुर से आया विमान इंदौर में उतरा

भोपाल के अलावा इंदौर में भी दो दिन ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को तो भोपाल में बारिश भी हुई। इससे हवाई सेवा प्रभावित हुई। जबलपुर से भोपाल जाने वाला विमान इंदौर में लैंड हुआ। एलाइंस एयर की फ्लाइट ने सुबह दस बजे जबलपुर से उड़ान भरी थी, लेकिन भोपाल में मौसम खराब होने के कारण विमान भोपाल के विमातल पर उतर नहीं पाया। उसे इंदौर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंदौर से ग्वालियर जाने वाला विमान भी खराब मौसम की वजह से उड़ान नहीं भर सका। जिन यात्रियों ने ग्वालियर जाने के लिए टिकट लिया था, उन्हें परेशान होना पड़ा। कुछ यात्रियों को विमानतल पर आकर फ्लाइट रद्द होने का पता चला और उन्होंने कंपनी के अफसरों पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed