फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM Shivraj Singh says Indore has now become a brand many big events will be held here

MP News: सीएम शिवराज सिंह बोले- इंदौर अब ब्रांड बन गया है, कई बड़े आयोजन यहां होंगे

Tue, 22 Nov 2022 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 07:52 PM IST
सार

अगले साल यानी 2023 के जनवरी महीने में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए। उन्होंने कहा कि इंदौर अब ब्रांड बन गया है।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh says Indore has now become a brand many big events will be held here
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अलावा इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 की बैठक होगी। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी होंगे। यह आयोजन इंदौर को नई ऊंचाई देंगे। प्रवासी सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन को इंदौरवासी सरकारी आयोजन न समझें, इसकी जिम्मेदारी इंदौर खुद ले। सरकार आप लोगों के पीछे है।

विज्ञापन


बता दें कि इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी आयोजन को लेकर सुझाव दिए। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मध्यप्रदेश के पदाधिकारी योगेश मेहता ने कहा, उद्योगपति शहर के चौराहों को सुंदर बनाएंगे। खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने कहा कि शहर में आने वाले मेहमानों का मंदिरों में भी स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन




दस कंपनियों ने किए करार...
एमएसएमई और स्टार्टअप एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में बुधवार को दस कंपनियों ने प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइन किए। ओएनडीसी, टाई ग्लोबल, एचडीएफसी बैंक, एसएचओएन और योर स्टोरी सहित अन्य कंपनियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में करार किए।



इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों में युवा स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। उन्हें मदद मिल गई तो वे चमत्कार कर देंगे। प्रदेश सरकार उनकी मदद में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी वजह से आज प्रदेश में ढाई हजार स्टार्टअप खुल गए हैं। उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि चार महीने में प्रदेश के 42 जिलों में 100 से ज्यादा क्लस्टर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed