फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM Shivraj Singh Chouhan Addresses Pravasi Bharatiya Divas Sammelan In Indore Praises Modi

Pravasi Bharatiya Divas: शिवराज ने मोदी की तुलना विवेकानंद से की, बोले- पीएम भारत को विश्वगुरु बनाने की राह पर

Mon, 09 Jan 2023 01:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 09 Jan 2023 01:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना विवेकानंद से की। साथ ही प्रवासी भारतीयों को हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी। 
 

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan Addresses Pravasi Bharatiya Divas Sammelan In Indore Praises Modi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से कर दी। उन्होंने कहा कि एक नरेंद्र वो थे, जिन्होंने कहा था कि भारत माता विश्वगुरु का पद हासिल करेगी। एक नरेंद्र यह हैं, जिनके नेतृत्व में उनकी बात साकार हो रही है। 

विज्ञापन


इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी का एक बार फिर हृदय से स्वागत करता हूं। भारत की आजादी के अमृतकाल में मध्यप्रदेश में अमृत वर्षा हो रही है। इंदौरवासियों ने आपके लिए अपने घर के द्वार भी खोले हैं और दिल के द्वार भी खोले हैं। एक अद्भुत उत्साह और उमंग का वातावरण है।  रविवार को 66 देशों के प्रवासी भारतीयों ने ग्लोबल गार्डन में पौधे लगाए हैं।  
विज्ञापन


सारा देश प्रधानमंत्री के पीछे खड़ा है
शिवराज ने कहा कि आज सारा देश प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी के पीछे खड़ा है। प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत का मंत्र दिया, तो इंदौर ने स्वच्छता का छक्का लगा दिया।  प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया तो मध्यप्रदेश ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बना लिया।  प्रधानमंत्री जी ने भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मंत्र दिया तो हमने भी इसके लिए मध्यप्रदेश को 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का रोडमैप बना लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेकानंद से की मोदी की तुलना
शिवराज बोले कि सौ साल पहले एक नरेंद्र (यानी स्वामी विवेकानंद) ने कहा था कि महानिशा का अंत निकट है, अंधे देख नहीं सकते, बहरे सुन नहीं सकते लेकिन मैं देख सकता हूं कि भारत माता विश्वगुरु के पद पर आसीन हो रही है। एक नरेंद्र ने कहा था, और आज दूसरे नरेंद्र के नेतृत्व में यह साकार हो रहा है। पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम के सूत्र में नरेंद्र मोदी जी बांध रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत कई मामलों में विश्व का नेतृत्व करे, मेरी यही कामना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed