{"_id":"65aaa2f9345b53efa8078716","slug":"cm-mohan-yadav-ayodhya-ram-mandir-event-indore-initiatives-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: देर रात इंदौर आए मुख्यमंत्री, पूछा राम मंदिर के कार्यक्रमों की कैसी चल रही है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: देर रात इंदौर आए मुख्यमंत्री, पूछा राम मंदिर के कार्यक्रमों की कैसी चल रही है तैयारी
Fri, 19 Jan 2024 09:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव देर रात देवास से इंदौर एयरपोर्ट आए। यहां से वे भोपाल के लिए रवाना हुए। इंदौर में उन्होंने 22 जनवरी के कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सीएम से चर्चा करते सांसद और विधायक।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर रात कुछ समय के लिए इंदौर आए। वे देवास से इंदौर एयरपोर्ट कार द्वारा पहुंचे। यहां पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत सत्कार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को अयोध्या Ayodhya में होने वाले भगवान राम के मंदिर Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ली। भाजपा संगठन इंदौर में घर घर जाकर लोगों से 22 जनवरी के दिन राम ध्वज फहराने, प्रभात फेरियां निकालने और राम भजन करने का आग्रह कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इंदौर भाजपा संगठन के नेताओं से इन कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे मौजूद रहे।
हर कार्यकर्ता को काम सौंपने का कहा
भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को होने वाले कार्य़क्रमों के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को काम देने का कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन जीवन में एक ही बार आता है इसलिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दें और उसे घर घर भेजें। शहर में होने वाले आयोजनों में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विधायकों से भी अपने क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम तय करने और तुरंत योजना बनाने का कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना हुए।