फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Choithram vegetable market wall fell on trucks

Indore News: ट्रकों पर गिरी चोइथराम सब्जी मंडी की दीवार

Fri, 05 May 2023 11:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 05 May 2023 11:02 AM IST
सार

चोइथराम सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। मंडी की बाउंड्रीवॉल गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। करीब सौ फीट लंबी यह दीवार कई वाहनों पर गिरी।

विज्ञापन
Choithram vegetable market wall fell on trucks
ट्रकों पर गिरी चोइथराम सब्जी मंडी की दीवार - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

चोइथराम सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। मंडी की बाउंड्रीवॉल गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। करीब सौ फीट लंबी यह दीवार कई वाहनों पर गिरी। इसकी चपेट में आने से तीन-चार वाहन तो पूरी तरह से टूट गए हैं। सभी जगह मलबा बिखर गया और मंडी में लोग परेशान होते रहे। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा होने से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जगह को खाली कराया। हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


मंडियों में अव्यवस्था की कई शिकायतें हो चुकी
चोइथराम मंडी में अव्यवस्थाओं के लिए कई शिकायतें हो चुकी हैं। मंडी प्रशासन के अलावा निगम और अन्य विभाग भी यहां पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं बार बार सब्जी मंडियों की गाड़ियों के सड़कों पर अतिक्रमण की भी शिकायतें होती रहती हैं। गंदगी, पार्किंग जैसी समस्याएं भी लंबे समय से बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed