फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Child Tirthankar was born with 1008 urns in Indore

Indore News: इंदौर में 1008 कलशों से हुआ बाल तीर्थंकर का जन्माभिषेक

Sun, 22 Jan 2023 06:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Jan 2023 06:51 PM IST
सार

ढाई द्वीप पंचकल्याणक की शुरुआत 20 जनवरी से हुई है। यहां 1143 जैन बिम्बों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।   एकड़ में फैले इस धर्मस्थल का निर्माण लंबे समय से हो रहा है। 24 हजार वर्गफीट में विशाल डोम बनाया गया है। 

विज्ञापन
Child Tirthankar was born with 1008 urns in Indore
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जैन समाज के लोग - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एरोड्रम रोड पर जैन समाज के तीर्थधाम ढाईद्वीप पर इन दिनों विभिन्न अायोजन हो रहे है। जो 23 जनवरी तक चलेंगे। समारोह में रविवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

कुन्द कुन्द दिगंबर जैन प्रभावना ट्रस्ट ने एरोड्रम रोड पर ढाईद्वीप तीर्थधाम का निर्माण कराया है। वहां मजि्जनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन जन्मकल्याणक उत्सव मना। 1008 कलशों से बाल तीर्थकर ऋषभदेव का जन्माभिषेक हुआ।

विज्ञापन

आयोजन समिति के प्रमुख एस पी भारिल्ल व प्रवक्ता मनीष अजमेरा ने बताया की इस अवसर पर दोपहर में जन्म कल्याणक का जुलूस अयोध्या नगरी ढाई द्वीप से निकलकर सुपर कारीडोर स्थित कृत्रिम पांडुक शिला तक पहुंचा । जुलुस में धर्मध्वज, धर्मचक्र तथा ऐरावत हाथी पर सौधर्मेंद्र के अतिरिक्त हेमेंद्र, महेंद्र, ईशान इंद्र आदि समस्त इंद्रगण जुलूस में शामिल रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाण्डुशिला पर बाल तीर्थंकर का शुद्ध जल से भरे 1008 कलशों से जन्माभिषेक किया गया । 23 जनवरी को तपकल्याणक मनाया जाएगा । अभिषेक व पूजन पश्चात पंडित अभयकुमार शास्त्री देवलाली ने बाल तीर्थकर के जन्म से जुड़े वृतांत भक्तों को सुनाए। आपको बता दें कि ढाई द्वीप पंचकल्याणक की शुरुआत 20 जनवरी से हुई है।

यहां 1143 जैन बिम्बों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। जिसमें भाग लेने के लिए अलग-अलग शहरों से समाज के लोग  आए है। 26 जनवरी को पंच कल्याणक का समापन होगा। डेढ़ एकड़ में फैले इस धर्मस्थल का निर्माण लंबे समय से हो रहा है। 24 हजार वर्गफीट में विशाल डोम बनाया गया है। इसके अलावा स्वाध्याय भवन, पुस्तकालय, 56 कमरों के गेस्ट हाऊस, भोज शाला का निर्माण भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed