फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chemical Spills on Indore Road, Causing Eye Among Vehicle Riders.

इंदौर: सड़क के गड्ढे से हिला टैंकर, ढक्कन के पास से छलका केमिकल; कई वाहन चालकों को हुई परेशानी

Sat, 03 Oct 2026 05:08 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

इंदौर के तलावली चंदा क्षेत्र में शनिवार को सड़क के गड्ढे के कारण टैंकर से केमिकल छलककर फैल गया। इसके संपर्क में आने से कुछ वाहन चालकों की आंखों में जलन हुई। पुलिस ने सड़क की सफाई कराई और मामले की जांच शुरू की।

 

विज्ञापन
Chemical Spills on Indore Road, Causing Eye  Among Vehicle Riders.
सड़क पर केमिकल फैलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तलावली चंदा के पास सड़क से गुजर रहे एक टैंकर से अचानक केमिकल छलककर सड़क पर फैल गया। केमिकल के संपर्क में आने से वहां से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों की आंखों में जलन होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले केमिकल को साफ कराने के लिए पानी का टैंकर बुलवाया।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, केमिकल से भरा एक टैंकर तलावली चंदा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे के कारण टैंकर के ढक्कन के आसपास से केमिकल छलककर सड़क पर गिरने लगा। कुछ ही देर में सड़क पर फैले केमिकल के संपर्क में आने से वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की आंखों में अचानक जलन होने लगी। परेशानी महसूस होने पर कुछ वाहन चालक मौके पर ही रुक गए।

विज्ञापन


पढे़ं: बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने प्रभावित वाहन चालकों की मदद की। उन्होंने उनकी आंखों और चेहरे पर पानी डाला, जिससे उन्हें राहत मिली। घटना के बाद सड़क पर फैले केमिकल को लेकर एहतियात बरती गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क की सफाई कराई गई। इसके लिए मौके पर पानी का टैंकर बुलाया गया और सड़क पर फैले केमिकल को पानी से साफ करवाया गया, ताकि अन्य वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

घटना की सूचना मिलने के बाद लसूडिया थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घटना में किसी बड़े हादसे या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, सड़क पर कितना केमिकल फैला और वह किस तरह टैंकर से बाहर निकला, इसकी जांच की जा रही है।

सबसे अहम सवाल यह है कि टैंकर में आखिर कौन सा केमिकल भरा हुआ था और वह किस कंपनी का था। पुलिस टैंकर से संबंधित जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि टैंकर में भरा केमिकल कहां ले जाया जा रहा था और उसके सड़क पर छलकने की वास्तविक वजह क्या थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, केमिकल की प्रकृति और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर स्थिति नियंत्रित कर ली है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed