फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Charging station built in Silicon City for electric buses

Indore News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए सिलीकाॅन सिटी में बना चार्जिंग स्टेशन

Wed, 15 Feb 2023 07:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 Feb 2023 07:28 PM IST
सार

शहर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीदी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन भी शहर में इस्तेमाल हो रहे है, लेकिन उनकी चार्जिंग के लिए स्टेशनों की संख्या कम है,जबकि पहले नगर निगम ने ही स्टेशन बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Charging station built in Silicon City for electric buses
नए चार्जिंंग स्टेशन का शुभारंभ मेयर ने किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भले ही चार्जिंग स्टेशन कम हो, लेकिन नगर निगम सिटी बसों के लिए जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था कर रहा है। राऊ क्षेत्र की सिलीकाॅन सिटी में चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को किया। शहर मेें पहला चार्जिंग स्टेशन राजीव गांधी चौराहे पर बनाया गया है।

विज्ञापन

शहर में फिलहाल 40 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही है। कुछ बसें शहरी सीमा से सटे क्षेत्रों तक भी जाती है, लेकिन उन्हें चार्जिंग की परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसलिए अटल इंदौर सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने राऊ में चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया। इस स्टेशन के शुरू होने से तीन ईमली से राऊ रुट पर चलने वाली दस बसों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। पहले इन बसों को भी चार्जिंग के लिए राजीव गांधी चौराहे के स्टेशन पर जाना पड़ता था। नए स्टेशन पर चार्जिंग फास्ट होगी,क्योकि 120 किलो वाॅट क्षमता का जनरेटर यहां लगाया गया है। यहां दो बसें एक साथ चार्ज हो सकेगी। सिलीकाॅन सिटी के अलावा राजीव गांधी और  हवा बंगला में भी स्टेशन बने है। आने वाले दिनों में शहर के दूसरे हिस्सों में भी स्टेशन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

निजी वाहनों के लिए स्टेशनों की कमी

शहर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीदी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन भी शहर में इस्तेमाल हो रहे है, लेकिन उनकी चार्जिंग के लिए स्टेशनों की संख्या कम है,जबकि पहले नगर निगम ने ही स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दस हजार से ज्यादा हो गया है, लेकिन इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या दस भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed