फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Change cannot come in the country without the organization of the Hindu society.

Indore: हिन्दू समाज के संगठित हुए बगैर देश में नहीं आ सकता बदलाव

Fri, 30 Jun 2023 08:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 Jun 2023 08:38 PM IST
सार

बैठक के उद्घाटन सत्र में विश्व हिन्दू परिषद केे संगठन महामंत्री विनायक राव ने कहा कि जब मुगलों ने देश पर आक्रमण किया तो वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप ने हिन्दू समाज को संगठित किया। हमारे देश की संस्कृति पर सैकड़ों वर्षों में कई हमले हुए।

विज्ञापन
Change cannot come in the country without the organization of the Hindu society.
मालवा प्रांत मेें वीएचपी का सम्मेलन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विश्व हिन्दू परिषद के मालवा प्रांत की तीन दिवसीय शुक्रवार से इंदौर के समीप नैनोद गांव में शुरू हुई। इस बैठक में परिेषद के पिछले छह माह के कामों की समीक्षा और अगले वर्ष संचालित होने वाले परिषद के अभियानों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैैठक में मालवा प्रांत के आठ विभाग और 28 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का समापन रविवार को होगा।

विज्ञापन

बैठक के उद्घाटन सत्र में विश्व हिन्दू परिषद केे संगठन महामंत्री विनायक राव ने कहा कि जब मुगलों ने देश पर आक्रमण किया तो वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप ने हिन्दू समाज को संगठित किया। हमारे देश के धर्म और संस्कृति पर सैकड़ों वर्षों में कई हमले हुए। अलग अलग समय में धर्म की रक्षा महापुरुषों ने की, इसलिए जैैसी  सफलता मिलना चाहिए थी वैसी नहीं मिली। यदि देश में बड़ा बदलाव लाना है तो हिन्दू समाज को एक साथ  एक समय मेें संगठित होना आवश्यक है।

विज्ञापन


अयोध्या राममंदिर मामले में हिन्दू समाज संगठित हुआ तो बदलाव भी देेखने को मिला। बैठक मेें गोपालदास महाराज ने एक चिडि़या की कहानी सुनाते हुए कहा कि जब जंगल में आग लगी थी तो चिडि़या एक एक बूंद पानी आग पर डाल रही थी। दूसरे जानवारों ने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा। तब चिडि़या नेे कहा कि मुझे इस बाद की संतुष्टी रहेगी कि जब जंगल में आग लगी थी तब मैं मूकदर्शक बनकर नहीं बैठी थी। उन्होंनेे कहा कि लिव इन, समलैंगिकता जैसे विषय पर कोर्ट की अनुमति देना समाज के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालदास महाराज नेे कहा कि हर हिन्दू को धर्म की रक्षा के लिए अपने अपने हिसाब से प्रयास करते रहना चाहिए। बैठक में धर्म रक्षा से जुड़े आयोजन, लव जिहाद, धर्मांतरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed