फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   cases registered in illegal liquor mp election action

Indore News: दो दिन में अवैध शराब के मामले में 56 केस दर्ज, साढ़े 8 लाख रुपए की शराब जप्त, कई आरोपी पकड़ाए

Sun, 03 Sep 2023 08:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 03 Sep 2023 08:44 PM IST
सार

आबकारी विभाग के अमले ने दो दिन लगातार की छापामार कार्यवाही, कलेक्टर ने चुनाव की तैयारियों को देखते हुए सख्त जांच के निर्देश
 

विज्ञापन
cases registered in illegal liquor mp election action
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा कार्यवाही करते हुए विगत दो दिनों में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां करते हुए भारी मात्रा में अवैध सामग्री जप्त की गई। इस दौरान कुल 56 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें धारा 34(2) के तहत  03 आरोपियों को जेल भेजा गया तथा एक आरोपी फरार है। कार्यवाही में लगभग 8.50 लाख रुपए कीमत की अवैध और एक दोपहिया स्कूटर जप्त की गई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि भोई मोहल्ला के आबकारी उप निरीक्षक मनमोहन शर्मा के द्वारा दो सितंबर 2023 को रात्रि गस्त के समय सुनील सोलंकी पिता कैलाश सोलंकी से बिना पास परमिट के कुल 400 पाव देशी अवैध शराब उज्जैन भोरांसला रोड पर जप्त की गई। इसी तरह छावनी के उप निरीक्षक राजेश तिवारी और स्टाफ द्वारा पालदा नई बस्ती स्थित सुधीर सिलावट पुत्र नंद किशोर सिलावट के रहवासी मकान एवं नाले किनारे अगरबत्ती फैक्ट्री की छत पर तलाशी ली गई। यहां से कुल 531 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। वृत बालदा कॉलोनी में मीरा सिंह द्वारा आरोपी रेनू पति विनोद कश्यप, अहिल्या पलटन इंदौर के रिहायशी मकान से 575 पाव देशी मदिरा जप्त की गई। उप निरीक्षक नितिन आशापुरे  द्वारा आरोपी राजेश पिता गोपाल चौहान निवासी ग्राम बुरानाखेड़ी इंदौर  के कब्जे से  500 पाव देशी मदिरा जप्त किए। इन चारों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में जिले के समस्त सहायक जिला अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक तथा  नवागत आरक्षक सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed