फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Case filed for ending relationship by saying triple talaq on phone

Triple Talaq: फोन पर तीन तलाक बोलकर खत्म किया रिश्ता, दूसरा निकाह करके पत्नी को इकरारनामा भेजा, केस दर्ज

Thu, 29 Jun 2023 09:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 29 Jun 2023 09:28 PM IST
सार

आरोपी परवेज फरार, सास और ननद के खिलाफ भी प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Case filed for ending relationship by saying triple talaq on phone
आरोपी परवेज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पत्नी को मोबाइल पर तीन बार तलाक बोलकर पति ने दूसरी शादी का इकरारनामा व्हॉट्सएप कर दिया। इसके बाद पहली पत्नी थाने पहुंची और तीन तलाक मामले में केस दर्ज करवाया। टीआई दिनेश वर्मा के मुताबिक मामला खजराना क्षेत्र का है। 24 साल की अलीशा खान निवासी उषा गंज की शिकायत पर उसके पति परवेज खान निवासी हिना पैलेस कॉलोनी, मां रुखसाना, ननद सबीना और सायमा के खिलाफ तीन तलाक और प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक परवेज फेब्रिकेशन का काम करता है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


दूसरी लड़की से रिश्ते की बात पता चली तो मारपीट शुरू की
अलीशा के परिवार के लोगों ने बताया कि दिसंबर 2021 में उसकी परवेज से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास और ननद दहेज को लेकर ताने मारती थी। परवेज भी उसे किसी ना किसी बात को लेकर परेशान करता था। अलीशा को कुछ समय बाद पता चला कि परवेज किसी अन्य लड़की से संपर्क में है। इसके बाद परवेज ने अलीशा से मारपीट शुरू कर दी। तनाव के चलते अलीशा बीमार रहने लगी। एक साल पहले उसे बीमारी की हालत में पति परवेज उसे मायके में छोड़कर चला गया। अलीशा के परिवार के लोगों ने उसका उपचार कराया। एक माह बाद जब वह ठीक हो गई तो पति परवेज और ससुराल के लोगों ने कहा कि वह अपने हिसाब से उसे ले जाएंगे। करीब तीन माह बीतने के बाद अलीशा ने मोबाइल पर परवेज से बात की तो परवेज ने उसे मोबाइल पर ही तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद कहा कि अब से उनका आपस में कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद परवेज ने नौ जून को दूसरा निकाह कर शादी का इकरारनामा व्हॉट्सएप कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed