फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   business on the footpath will be removed street vendor

Indore: बड़े व्यापारियों के दबाव में निगम, फुटपाथ पर धंधा करने वालों की दुकान हटेगी, ठेले जब्त करने के आदेश

Fri, 18 Aug 2023 09:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Aug 2023 09:04 PM IST
सार

अफसरों ने शहर के प्रमुख बाजारों में फुटपाथ पर कारोबार करने और ठेला लगाने वालों को कहा कि यदि कल तक अपना सामान और दुकान नहीं हटाया तो सब जब्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
business on the footpath will be removed street vendor
इंदौर का सराफा बाजार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बड़े व्यापारियों के दबाव में नगर निगम फुटपाथ पर धंधा करने वालों की दुकान और ठेले हटाएगी। शुक्रवार को राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट सहित 13 से अधिक व्यापारी संगठनों की चेतावनी के बाद नगर निगम ने यह आदेश जारी कर दिया। अफसरों ने शहर के प्रमुख बाजारों में फुटपाथ पर कारोबार करने और ठेला लगाने वालों को कहा कि यदि कल तक अपना सामान और दुकान नहीं हटाया तो सब जब्त हो जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ कई व्यापारिक क्षेत्रों में पैदल दौरा किया। इस दौरान निगम की गाड़ियों से अनाउंसमेंट करवाया गया कि जो भी व्यापारी फुटपाथ पर अवैध कब्जा करके रखा हुआ है वह अपना सामान वहां से हटा ले। यदि कल तक सामान नहीं हटा तो निगम की टीम सामान और ठेला सब जब्त कर लेगी। 
विज्ञापन


दुकान तक नहीं आ रहे ग्राहक, बड़े बाजार हो रहे बंद
हाल ही में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त और पुलिस के अधिकारियों के साथ 13 व्यापारिक संगठनों ने बैठक की थी। इसमें इंदौर के प्रमुख 13 बाजारों के एसोसिएशन ने कहा गया था कि सभी ओर अतिक्रमण हो रहा है। ठेलेवाले, फुटपाथ पर काम करने वाले सभी जगह कब्जा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गाड़ियों की बेतरतीब पार्किंग से रास्ते बंद हो रहे हैं। इन सब वजहों से ग्राहक अब शहर के इन प्रमुख बाजारों में आना बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक प्लान भी बन रहा
व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम एक ट्रैफिक प्लान भी बना रहा है। यह प्लान बहुत जल्द लागू होने की उम्मीद की जा रही है। इस विषय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि सभी व्यवस्थाएं जल्द सुधार ली जाएंगी ताकि व्यापारियों को समस्या न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed