{"_id":"659d4ab6d66500cab9007ea5","slug":"bus-taking-children-on-picnic-seized-during-rto-checking-of-vehicles-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बच्चों को पिकनिक पर ले जा रही बस जप्त, वाहनों की चेकिंग में एक लाख रुपए से अधिक वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बच्चों को पिकनिक पर ले जा रही बस जप्त, वाहनों की चेकिंग में एक लाख रुपए से अधिक वसूले
Tue, 09 Jan 2024 07:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:01 PM IST
सार
नियमों के उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही के तहत वसूले गए एक लाख 23 हजार 900 रुपए, कलेक्टर के निर्देश पर की गई आकस्मिक चेकिंग
विज्ञापन
बस की चेकिंग करते अधिकारी।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
एक तरफ इंदौर में बस हादसे में एक युवा व्यापारी की जान चली गई वहीं दूसरी तरफ प्रशासन बसों की चेकिंग में चालान काटता रहा। हादसा माणिक बाग ब्रिज के नीचे मंगलवार दोपहर को हुआ। लॉरेल्स स्कूल की बस ने पैदल चल रहे रेस्टोरेंट संचालक दीपक पिता मुरली भाई (32) को कुचल दिया। इसके बाद एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराई, जो तिरछा हो गया। एक छात्र ने बताया कि ड्राइवर नशे में था। वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
वहीं दूसरी ओर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर आज आर.टी.ओ., जिला प्रशासन, यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक लायसेंस, चालक-परिचालक वर्दी में हैं अथवा नहीं, यात्रियों की ओव्हरलोडिंग आदि चेक किया गया। नियम विरुद्ध वाहन संचालन पाए जाने पर वाहन संचालकों के खिलाफ विभिन्न अपराधों में चालानी कार्यवाही की गई एवं बिना परमिट संचालन पाए जाने पर एक बस जप्त की गई। वाहनों की आकस्मिक चेकिंग और चालानी कार्यवाही के दौरान संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, परिवहन विभाग और यातायात विभाग का अमला भी मौजूद था।
इंदौर उज्जैन मार्ग पर 29 वाहनों का कटा चालान
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उक्त कार्रवाई के तहत कुल 127 वाहनों के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में चालानी कार्यवाही कर दंड राशि 1 लाख 23 हजार 900 रुपए वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि एक बस MP41-P1891 बच्चों को उज्जैन से ग्रेड मांचल पिकनिक पर ले जा रही थी। चेक करने पर पिकनिक का परमिट नहीं पाया गया। बिना परमिट के वाहन संचालन पाए जाने के अपराध में उक्त बस जप्त की गई। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर कुल 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसी तरह इंदौर खंडवा-बुरहानपुर मार्ग पर 25 वाहनों, इंदौर-देवास मार्ग पर 15 वाहनों, इन्दौर, महू, मानपुर, खरगोन, बड़वानी, सेंधवा मार्ग पर 26 वाहनों, इंदौर-हरदा-होशंगाबाद रोड पर 13 वाहनों तथा इंदौर, बेटमा, धार, झाबुआ, अलिराजपुर मार्ग पर 19 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।