फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Budget focus on villages, relief to middle class families too

Budget News:गांवों पर बजट में फोकस, मध्यमवर्गीय परिवारों को भी राहत

Wed, 01 Feb 2023 07:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Feb 2023 07:00 PM IST
सार

फिक्की फ्लो इंदौर की चेयरपर्सन पायल अग्रवाल ने बजट के बारे में कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है। कृषि में नए प्रयोग और तकनीक को बढ़ावा देने के प्रयास सरकार कर रही है। एमएसएमई सेक्टर के लिए भी बजट फायदेमंद साबित होगा। 

विज्ञापन
Budget focus on villages, relief to middle class families too
बजट पर चर्चा करते विशेषज्ञ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आम बजट पर फिक्की फ्लो इंदौर ने परिचर्चा आयोजित की। जिसमें वित्त विशेषज्ञों ने अपनी बजट को लेकर अपनी राय रखी। उनका मत था कि बजट में वैसे तो सभी सेक्टरों पर ध्यान दिया गया है,लेकिन कृषि, सहकारिता संस्थाओं, लोक कला पर फोकस किया है। इनकम टैक्स स्लैब पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख करने से मध्यमर्गीय परिवारों को राहत देने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


फिक्की फ्लो इंदौर की चेयरपर्सन पायल अग्रवाल ने बजट के बारे में कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है। कृषि में नए प्रयोग और तकनीक को बढ़ावा देने के प्रयास सरकार कर रही है। एमएसएमई सेक्टर के लिए भी बजट फायदेमंद साबित होगा। तीन करोड़ रुपये के टर्नओवर के उद्योगों को ऑडिट कराने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। नेशनल लाइब्रेरी की शुरुआत की घोषणा अच्छी है। इससे बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

विज्ञापन


उद्योगपति रश्मि गजरा ने कहा कि महिलाओं के लिए जो सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की गई है। उसका हम स्वागत करते है। आजकल महिलाएं स्टार्टअप में भी सफल हो रही है। स्टार्टअप के लिए भी बजट में कई प्रावधान किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उद्योगपति नरेंद्र सेन ने कहा कि बजट में डिजिटलाइजेश पर फोकस किया गया है। यह हमारे देश की जरुरत है। १३० करोड़ की आबादी के भारत देश में डिजिटलाइजेशन को सरकार बढ़ावा देना चाहती है। पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशीप के जरिए रिसर्च और सांइस को प्रमोट करने की पहल भी अच्छी रहेगी। मेक इन इंडिया थीम का भी बजट में ध्यान रखा गया है।


फिक्की फ्लो की वाइस चेयरपर्सन ममता बाकलीवाल ने बताया कि हर सेक्टर को बजट में कवर करने की कोशिश की गई है। कृषि आधारित स्टार्टअप, नेचुरल फार्मिंग में किसानों को मदद करने की कोशिश बजट के माध्यम से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed