फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Brijlal Dwivedi Memorial Literary Journalism Award to Rakesh Sharma, ceremony on 2 April

Indore News:राकेश शर्मा को बृजलाल द्विवेदी स्मृति साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान, समारोह 2 अप्रैल को

Mon, 27 Mar 2023 12:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Mar 2023 12:23 PM IST
सार

इस साल सम्मानित होने वाले राकेश शर्मा पंद्रह  से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। वे भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में 31 वर्ष तक सहायक निदेशक (राजभाषा) के पद पर कार्यरत रहे। 

विज्ञापन
Brijlal Dwivedi Memorial Literary Journalism Award to Rakesh Sharma, ceremony on 2 April
राकेश शर्मा होंगे सम्मानित - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

साहित्यिक पत्रिका ‘वीणा’ के संपादक राकेश शर्मा को इस वर्ष के बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान दिया जाएगा। समारोह 2 अप्रैल को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा करेंगे,जबकि वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में पत्रिका ‘सरस्वती’ के संपादक रविनंदन सिंह, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनाली नरंगुदे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

विज्ञापन

यह दूसरा मौका है, जब ‘वीणा’ के संपादक को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान दिया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2007 में वीणा के तत्कालीन संपादक स्व. श्यामसुंदर व्यास को यह सम्मान प्रदान किया गया था।पुरस्कार के निर्णायक मंडल में नवभारत टाइम्स, मुंबई के पूर्व संपादक विश्वनाथ सचदेव तथा इंदिरा गांधी कला केंद्र, दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल सम्मानित होने वाले राकेश शर्मा पंद्रह से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। वे भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में 31 वर्ष तक सहायक निदेशक (राजभाषा) के पद पर कार्यरत रहे। उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के ‘श्रीकृष्ण सरल’ सम्मान सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed