{"_id":"6464e057fc105a230b0477f5","slug":"bride-and-groom-ate-poison-just-before-marriage-attempted-suicide-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDORE NEWS: शादी से ठीक पहले दूल्हा दुल्हन ने खाया जहर, दूल्हे की मौत, मंदिर में फेरे के समय हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
INDORE NEWS: शादी से ठीक पहले दूल्हा दुल्हन ने खाया जहर, दूल्हे की मौत, मंदिर में फेरे के समय हुआ था विवाद
Wed, 17 May 2023 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 17 May 2023 07:49 PM IST
सार
नौकरी के समय दोनों की दोस्ती हुई और प्यार करने लगे, बाद में शादी का फैसला किया, दोनों के बीच पहले भी हो चुका था विवाद
विज्ञापन
दीपक और निशा
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में दूल्हा दुल्हन ने फेरे से पहले जहर खा लिया। दूल्हे की मौत हो गई है और दुल्हन गंभीर है। दोनों अपने परिवार के साथ मंगलवार के दिन आर्य समाज मंदिर में शादी करने पहुंचे थे। फेरे से पहले दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दूल्हा दीपक बाहर निकला और जहर खा लिया। इस दौरान उसे दुल्हन निशा की बहन के बेटे देख लिया। उसने परिवार के लोगों को दीपक के जहर खाने की जानकारी दी। परिवार के लोग दीपक को शकुंतला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बात की जानकारी जैसी ही निशा को लगी उसने भी डिब्बी में बची हुई जहर की गोलियां खा ली।
नौकरी में साथ काम करते थे, वहीं परवान चढ़ा था प्यार
कनाड़िया टीआई जगदीश प्रसाद जामरे के मुताबिक दीपक पुत्र हरीश अहिरवाल और निशा सात साल पहले शेयर बाजार में कमोडिटी का काम करते थे। यहीं पर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में दीपक नई कंपनी में चला गया और उसका छिंदवाड़ा में ट्रांसफर हो गया। इसके बाद दीपक शादी के लिए टालने लगा। निशा इस पर नाराज हुई और उसे दबाव डालकर इंदौर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने यहां पर शादी करने का फैसला किया।
दूल्हे के पिता बोले- दुल्हन ब्लैकमेल कर रही थी
दीपक के पिता ने आरोप लगाया है कि निशा दीपक को ब्लैकमेल कर रही थी। वह हमें पूरी बातें नहीं बताता था। उधर निशा के पिता नहीं हैं। गंभीर बीमारी के चलते 2014 में उनकी मौत हो गई थी। निशा की चार बहनें हैं। मां घर में काम करती है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने दोनों का विवाद सुलझाया था
पुलिस के मुताबिक शादी से दो दिन पहले ही आजाद नगर थाने में युवक-युवती की थाना प्रभारी ने काउंसिलिंग भी की थी। पुलिस ने बताया कि दीपक द्वारकापुरी में रहता था जबकि निशा आजाद नगर की निवासी थी। एक साल पहले दोनों की सगाई हुई थी। दीपक ने कुछ दिन पहले निशा से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद निशा 13 मई को अकेले घर से निकल गई और दीपक को समझाने के लिए दो दिन तक उसके साथ रही। 15 मई को निशा अचानक आजाद नगर थाने पहुंची और यहां उसने दीपक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि वह शादी करने से इनकार कर रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने दीपक को बुलाया और समझाइश दी की वह ऐसा न करे। इसके बाद दोनों ने आर्य समाज में शादी करने का फैसला किया था।