फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bomb threat to C-21 Mall in Indore

Indore News: इंदौर में C-21 मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया

Sat, 12 Aug 2023 04:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 12 Aug 2023 04:55 PM IST
सार

डायल 100 पर जैसी ही पुलिस को यह सूचना दी गई हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग ने मॉल के आसपास फोर्स तैनात कर दी। बाद में फोन करने वाले को भी पकड़ लिया गया।
 

विज्ञापन
Bomb threat to C-21 Mall in Indore
बम की धमकी देने वाला पकड़ाया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के C-21 मॉल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। शनिवार दोपहर को डायल 100 पर फोन आया कि विजयनगर स्थित C-21 मॉल में एक बम है और वह कभी भी फूट सकता है। पुलिस हरकत में आई और विजयनगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपने थाने और बीट के सभी जवानों को सी-21 मॉल के बाहर भेज दिया। यहां पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया गया। इसके बाद मॉल के अंदर सर्चिंग शुरू कर दी गई। पुलिस कर्मचारियों ने पहले मॉल में अंदर जाने की सभी आवाजाही को रोका और मॉल के अंदर तुरंत सर्चिंग शुरू की।
विज्ञापन


विजय नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक मॉल को बम से उड़ाने की धमकी का फोन भोपाल कंट्रोल रूम पहुंचा। जहां से तुरंत इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और विजय नगर थाना प्रभारी को भी इसकी सूचना दी गई। वहीं थाना प्रभारी द्वारा ने उस वह नंबर पता किया जिससे फोन किया गया था। इसके बाद फोन करने वाले को ट्रेस किया और उसे भी तुरंत ही पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


फोन कर धमकी देने वाला माल का ही एक कर्मचारी निकला। कर्मचारी नीतीश पाल ने बताया कि वह धीरज नगर का रहने वाला है और C-21 मॉल की एक दुकान में हाउसकीपिंग का काम करता था। महज 2500 रुपए बकाया होने के कारण उसने यह पूरी साजिश को रचा और सौ नंबर पर फोन करके पुलिस को कह दिया कि मॉल के अंदर बम है। नीतीश पाल का कहना था कि घर में रुपयों की बहुत जरूरत थी और मॉल संचालक उसे रुपए नहीं दे रहा था। इस कारण से उसने यह साजिश रची। नीतीश के पकड़ाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और माल में भी लोगों की आवाजाही शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed