फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Blind girl students refused to return smart class mobiles, surrounded by teachers taking classes

Indore: स्मार्ट क्लास का विरोध; मोबाइल फोन लौटाने से दृष्टिहीन छात्राओं ने किया इनकार, टीचरों का भी किया घेराव

Wed, 09 Aug 2023 09:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Aug 2023 09:28 PM IST
सार

दो दिन तो छात्राओं ने कक्षा अटेंड की, लेकिन बुधवार को उन्होंने स्मार्ट क्लास का विरोध कर दिया और कहा कि हमें ब्रेन लिपि से ही पढ़ना है। इसके बाद एजीओ ने दिए गए मोबाइल लौटाने को कहा तो छात्राओं ने मोबाइल देने से भी इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Blind girl students refused to return smart class mobiles, surrounded by teachers taking classes
प्रकाश नगर स्थित सेंटर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के प्रकाश नगर स्थित मध्य प्रदेश दृष्टहीन कल्याण संघ द्वारा संचालित सेंटर में बुुधवार को एक संस्था असामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। सेंटर में स्मार्ट क्लास लेने आए गुजरात के टीचरों को छात्राओं ने घेर लिया और क्लास के लिए उन्हें दिए गए मोबाइल लौटाने से भी इनकार कर दिया। बड़ी मुश्किल से समझाने के बाद छात्राओं ने मोबाइल लौटाए। इसके बाद एनजीओ ने स्मार्ट क्लास का सामान समेटा और सेंटर से रवाना हो गए।

विज्ञापन

प्रकाश नगर के हेलन केलर सेंटर में गुजरात के बुक शेयर एनजीओ के प्रतिनिधि स्मार्ट क्लास संचालित करने आए थे। इसके लिए उन्होंने दो दिन से सेंटर में शिविर लगाया। छात्राओं को एनजीओ ने स्मार्ट क्लास के हिसाब से नए फोन दिए और यह भी कहा कि उनके पुराने फोन एनजीओ को दे दें, ताकि उसे अपडेट कर दूसरे बच्चों को दिए जा सकें।

विज्ञापन


दो दिन तो छात्राओं ने कक्षा अटेंड की, लेकिन बुधवार को उन्होंने स्मार्ट क्लास का विरोध कर दिया और कहा कि हमें ब्रेन लिपि से ही पढ़ना है। इसके बाद एजीओ ने दिए गए मोबाइल फोन लौटाने को कहा तो छात्राओं ने मोबाइल देने से भी इनकार कर दिया और टीचरों से बदसलूकी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें कमरे में बंद करने की कोशिश भी हुई। बाद में सामाजिक न्याय विभाग के दल भी पहुंचा और छात्राओं को समझाया,लेकिन उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद एनजीओ को मोबाइल लौटाए गए। समाजसेवी अनिल भंडारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास से छात्राओं को तकनीक आधारित प्रशिक्षण मिलता, लेकिन संभवत: उन्हें भड़काया गया, इसलिए उन्होंने क्लास का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed