फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP will present Savarkar's literature to Rahul Gandhi

Indore: राहुल गांधी को सावरकर का साहित्य भेंट करेगी बीजेपी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र देकर मांगा समय

Fri, 25 Nov 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Nov 2022 04:18 PM IST
सार

राहुल के बीते दिनों सावरकर पर दिए बयान से आहत भाजपा नेता अब उन्हें वीर सावरकर से संबंधित साहित्य भेंट करना चाहते हैं। राहुल से समय लेने के लिए भाजपा नेता ने इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
BJP will present Savarkar's literature to Rahul Gandhi
शहर कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल मध्य प्रदेश में है। इसे लेकर सियासत भी जारी है। राहुल के बीते दिनों सावरकर पर दिए बयान से आहत भाजपा नेता अब उन्हें वीर सावरकर से संबंधित साहित्य भेंट करना चाहते हैं। राहुल से समय लेने के लिए भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से मुलाकात की है। उन्हें एक पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन


दीपक जैन टीनू ने बताया कि सीमित, संकीर्ण और संकुचित सोच के माध्यम से पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल ने द्वारा स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी को लेकर एक असत्य देश के सामने प्रस्तुत किया। कल्पना पर केंद्रित यह कहानी निंदनीय है। जैन ने कहा कि सावरकर जी ने जिस तरह के जुल्म 12 साल सहन किए हैं, क्या राहुल गांधी 12 घंटे भी वैसे अत्याचार सह सकते हैं? सावरकर जी जैसे अनुकरणीय व्यक्तित्व के बारे में अशोभनीय टिप्पणियां केवल वही कर सकते हैं, जो समझ और सरोकार के दृष्टिकोण से अबोध है।
विज्ञापन


टीनू ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से मिलकर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राहुल गांधी की सोच/समझ विकसित करने के उद्देश्य से वीर सावरकर से संबंधित साहित्य उन्हें भेंट करना चाहते हैं। दीपक जैन ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि राहुल गांधी से चर्चा कर साहित्य भेंट करने का समय जरूर दें और राहुल भी इस साहित्य को सहर्ष ग्रहण करेंगे। जिससे उन्हें वीर सावरकर द्वारा अंग्रेजी हुकूमत का मुखर-प्रखर विरोध करने व जेल के अंदर भी असंख्य अत्याचार सहन करने जैसे विश्वसनीय तथ्यों के साथ ऐसे अनेक साक्ष्य पढ़ने को मिलेंगे, जो स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर जी की उपस्थिति, उपयोगिता और योगदान की गवाही देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed