फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   BJP kept attention of local factor on Dharampuri and Kukshi seat proved to be weak link

Indore:कमजोर कड़ी साबित हुई धरमपुरी और कुक्षी सीट पर भाजपा ने रखा स्थानीय फैक्टर ध्यान

Thu, 17 Aug 2023 08:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Aug 2023 08:49 PM IST
सार

कुक्षी सीट पर भाजपा दस सालों से कमजोर रही है। यहां लगातार दो बार से कांग्रेस पार्टी के हनी सिंह बघेल विधायक है। उन्होंने राजनीतिक तौर पर उन्होने अपने पैर भी मजबूती से जमा रखे है। इस बार भी उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
BJP kept attention of local factor on Dharampuri and Kukshi seat proved to be weak link
धरमपुरी और कुक्षी के भाजपा प्रत्याशी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पिछले विधानसभा चुनाव में इंदौर संभाग की 37 सीटों में से भाजपा सिर्फ 11 विधानसभा क्षेत्रों में जीती थी, उनमें भी पांच सीटें इंदौर जिले की थी। 39 सीटों में सबसे ज्यादा पांच टिकट इंदौर संभाग में ही भाजपा ने तय किए है। ज्यादातर सीटों पर भाजपा के पास जिताऊ चेहरों का संकट था,इसलिए इन पांच सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार जल्दी तय किए। इन सीटों पर कांग्रेस के स्थापित नेता सचिन यादव, जीतू पटवारी, हनी बघेल, पांचीलाल मेढ़ा, विजय लक्ष्मी साधौ विधायक है।

विज्ञापन


इन विधायकों का टिकट भी कांग्रेस से लगभग तय माना जा रहा है। उन्हें चुनौती देने के लिए भाजपा के उम्मीदवार अभी से मैदान में उतर गए है। इंदौर संभाग की धरमपुरी और कुक्षी आदिवासी वर्ग के आरक्षित सीट पर फिर से कब्जा जमाना भाजपा ने चुनौती के रुप में लिया है और टिकट चयन में स्थानीय फेक्टर का ध्यान रखा गया।

विज्ञापन

धरमपुरी सीट से कालू सिंह ठाकुर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने पिछली बार भी धरमपुरी सीट से टिकट मांगा था, लेकिन संगठन ने गोपाल कनौज को टिकट दिया था। गोपाल मनावर क्षेत्र के नेता थे। चुनाव में क्षेत्रवाद का मुद्दा भी चला और कनौज चुनाव हार गए थे। इस बार भाजपा ने स्थानीय फेक्टर को ध्यान रखा है और ठाकुर पर दांव लगाया है। ठाकुर क्षेत्र में लंबे समय से धार्मिक आयोजन, किसान सम्मान सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के बहाने सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक किराड़े के भांजे को टिकट

कुक्षी सीट पर भाजपा दस सालों से कमजोर रही है। यहां लगातार दो बार से कांग्रेस पार्टी के हनी सिंह बघेल विधायक है और उन्होंने राजनीतिक तौर पर उन्होने अपने पैर भी मजबूती से जमा रखे है। इस बार भी उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा ने उनके सामने नया चेहरा उतारा है।



जयदीप पटेल पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे के भांजे है और भाजपा में प्रदेश मंत्री है। धन-बल की राजनीति में वे हनी बघेल को टक्कर दे सकते है और पटेल की उम्र भी कम है। पटेल कुक्षी के स्थानीय रहवासी भी है,हालांकि कुक्षी विधानसभा में सरदार सरोवर बांध के कारण आई डूब का बड़ा हिस्सा भी आता है और इस बार के चुनाव में वह फेक्टर भी मायने रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed