फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   bhim army president chandrashekhar azad rawan in indore

Bhim Army: कुछ मामा कंस भी होते हैं, कांग्रेस में भाजपा से लड़ने की ताकत नहीं

Fri, 14 Apr 2023 08:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Apr 2023 08:37 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद रावण ने पत्रकारों से चर्चा में भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए
 

विज्ञापन
bhim army president chandrashekhar azad rawan in indore
आजाद महू में बाबा साहेब आंबेडकर की जन्म स्थली पर भी गए थे। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना लाई है। हर परिवार की बहन को एक हजार रुपए दे रहे हैं। यदि सहयोग करना ही था तो पांच हजार रुपए महीना देते। एक हजार रुपए में आज के समय में होता ही क्या है। सभी मामा अच्छे नहीं होते कुछ कंस भी होते हैं। यह बात आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण ने शुक्रवार शाम इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कही। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ दलितों के साथ नहीं है, हम सभी वर्गों के साथ हैं। हमारी पार्टी पैसे वाली पार्टी नहीं है। अभी तक किसान मोर्चा मजबूर नहीं था इसलिए लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। अब विकल्प है हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। एक मुख्य कारण यह है कि 60 प्रतिशत लोग ही वोटिंग करते हैं 40 प्रतिशत लोग छुट्टी मनाते हैं। अगर वह लोग वोटिंग करें तो 70% बहुमत के साथ तीसरे मोर्चे को विकल्प मिल सकता है। इससे पहले आजाद महू में बाबा साहेब आंबेडकर की जन्म स्थली पर भी गए थे। 
विज्ञापन



संविधान को खतरा
आजाद ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी की नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई जो अच्छी बात है। विपक्ष को एक करने के आपस में ऐसे प्रयास होने चाहिए, क्योंकि संविधान को खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भाजपा से लड़ने में सक्षम नहीं है उसे लोगों ने मौका दिया लेकिन वह भाजपा से लड़ नहीं सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed