फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bharat Jodo Yatra will no longer stop at Khalsa Stadium, decision taken after controversy

Bharat Jodo Yatra: जिस खालसा स्टेडियम से कमलनाथ को बाहर किया, वहां नहीं रुकेंगे राहुल, जानिए क्या है मामला

Sat, 19 Nov 2022 10:38 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 19 Nov 2022 10:38 AM IST
सार

कमलनाथ के गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पर उठे विवाद के बाद कांग्रेस कोई नया विवाद मोल लेना नहीं चाहती। इस वजह से अब यात्रा को रुकवाने के लिए वैष्णव स्टेडियम को चुना गया है। खालसा स्टेडियम में सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will no longer stop at Khalsa Stadium, decision taken after controversy
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में कार्यक्रम को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। 20 नवंबर के बजाय अब यह यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसी तरह जिस खालसा स्टेडियम में गुरुनानक जयंती पर कमलनाथ को बेइज्जत किया गया था, वहां राहुल गांधी नहीं रुकेंगे। कांग्रेस ने विवाद टालने के लिए रुट में थोड़ा बदलाव किया है। 

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश करने से पहले ही विवाद शुरू हो गए हैं। बुरहानपुर, खंडवा, सनावद, बड़वाह होते हुए यात्रा इंदौर में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी इंदौर में एक दिन का विश्राम भी करेंगे। पहले इसके लिए खालसा स्टेडियम को चुना गया था, लेकिन कमलनाथ की पिछली यात्रा में उठे विवाद के बाद कांग्रेस कोई नया विवाद मोल लेना नहीं चाहती। इस वजह से अब यात्रा को रुकवाने के लिए वैष्णव स्टेडियम को चुना गया है। खालसा स्टेडियम में सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

विज्ञापन

दस दिन पहले कमलनाथ इंदौर मेें भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के सिलसिले मेें इंदौर आए थे तो वे सिख समाज के आयोजन मेें भी गए थेे। वहां उनके स्वागत से सिख समाज के कीर्तनकार नाराज हो गए थे और उन्होंने इंदौर नहीं आने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बम धमाके की धमकी का पत्र भी चर्चा मेें हैै। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। कांग्रेस को आशंका है कि खालसा स्टेेडियम में यात्रा रोकने को लेकर भी कुछ विवाद खड़ा हो सकता है। इसके बाद सेे ही दूसरे विकल्पों पर विचार शुरू हो गया था। वैष्णव स्टेडियम भी खालसा स्टेडियम के सामने है। अब यात्रा वैष्णव स्टेडिमय मेें रुकेगी और सांस्कृतिक आयोजन के लिए खालसा स्टेडियम रखा गया हैै। कांग्रेस ने यात्रा को लेकर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां दी है। इंदौर मेें सिर्फ नुक्कड़ सभा ही होगी। बड़ी आमसभा के लिए उज्जैन को चुना गया है। वहां प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed