फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bharat Jodo Yatra stopped after walking for four hours, eight kilometers, now Rahul Gandhi will walk in the ev

चार घंटे, आठ किलोमीटर चलने के बाद यात्रा रुकी यात्रा, अब शाम को चलेंगे राहुल गांधी

Wed, 23 Nov 2022 11:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Nov 2022 11:55 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बड़ा हिस्सा मालवा- निमाड़ का कवर करेगी। राहुल गांधी महू में बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर भी जाएंगे।  बुधवार को यात्रा चार घंटे चलने के बाद एक स्कूल परिसर में रुक गई।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra stopped after walking for four hours, eight kilometers, now Rahul Gandhi will walk in the ev
यात्रा का मध्य प्रदेेश में प्रवेश - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा ने चार घंटे में आठ किलोमीटर का सफर तय कर पहला विराम लिया है। यात्रा सुबह सात बजे बोरदरी गांव से शुरू हुई थी। यहां मंच से राहुल गांधी ने संबोधित भी किया था। इसके बाद राहुल पैैदल चलने लगे थे। सुबह साढ़े 10 बजे यात्रा सेंट जेवियर स्कूल जैदाबाद पहुंची। यहां सभी पैदल यात्री सुस्ताते नजर आए। राहुल भी यहां एक कक्ष मेें आराम करने पहुंचे। राहुल सहित सभी यात्री लंच लेकर शाम चार बजे तक स्कूल में विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेेगी। शाम सात बजे यात्रा झिरी मेें रुकेगी। गुरुवार को फिर निंबोला बस स्टैंड से यात्रा शुरू होगी। आपको बता दें कि पहले मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा मेें बदलाव हुआ। पहले यात्रा 20 नवंबर से निकलने वाली थी, लेकिन राहुल गांधी चुनावी सभा लेने गुजरात गए थे। वहां से लौटने के बाद यात्रा मध्य प्रदेश में शुरू हुई।

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बड़ा हिस्सा मालवा- निमाड़ का कवर करेगी। इस दौरान राहुल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भी जा सकते है। इसे देखते हुए प्रशासन ने वहां तैैयारियां शुरू कर दी है। राहुल गांधी महू में बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर भी जाएंगे।

विज्ञापन

युवा पुलिसकर्मी यात्रा के लिए तैनात
राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में मध्य प्रदेश पुलिस ने 35-38 साल के युवा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, ताकि वे यात्रा के दौरान पैैदल चलते हुए न थके। सुबह जब यात्रा बोरदरी पहुंची तो 100 से ज्यादा पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। राहुल से 100 मीटर आगे पुलिस जवान रस्से के चौकोर घेरे को बनाकर चल रहे थे। सीआरपीएफ के जवान राहुल के आसपास चल रहे थे। जो भीड़ को राहुल के करीब जाने से रोक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed