फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bhaiyya Ji Manoj Bajpayee interview

Bhaiyya Ji: देश के चुनाव पर मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, राजनीति में ऑफर के बारे में भी बताया

Tue, 21 May 2024 07:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 May 2024 07:04 PM IST
सार

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद इंदौर में उन्होंने मीडिया से कई विषयों पर बातचीत की। उन्होंने देश में चल रहे चुनाव और राजनीति पर भी बयान दिया।
 

विज्ञापन
Bhaiyya Ji Manoj Bajpayee interview
Manoj Bajpayee - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज बाजपेयी Manoj Bajpayee मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म भैयाजी Bhaiyya Ji के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद इंदौर में उन्होंने मीडिया से कई विषयों पर बातचीत की। उन्होंने देश में चल रहे चुनाव और राजनीति पर कहा कि राजनीति मुझे ज्यादा समझ नहीं आती। यह सच है कि मैंने राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी कई फिल्मों में काम किया है पर वास्तिवक राजनीति मेरी समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि मैं एक अभिनेता के रूप में ही खुद को बेहतर समझता हूं और जीवनभर अभिनेता ही बना रहना चाहता हूं। मनोज ने यह भी कहा कि आज तक उन्हें किसी भी पार्टी ने राजनीति से जुड़ने के लिए ऑफर नहीं किया है।
विज्ञापन


मनोज ने कहा कि यह मेरे करियर की 100वीं फिल्न्म है। मुझे खुद ताज्जुब है कि मैंने 100 फिल्में कर ली हैं। मुझे लोगों से इतना प्यार मिला इसके लिए धन्यवाद। फिल्म के बारे में मनोज ने बताया कि यह कहानी तो मेरे पास काफी पहले से थी। जब डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने यह कहानी सुनी तो कहा कि यह फिल्म मुझे बनानी है। उन्हें इस फिल्म को तमिल और तेलुगु फिल्म वाला तड़का देना था, तो मुझे लगा था कि वो इस फिल्म को किसी दूसरे स्टार के साथ बनाएंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे इसमें आप ही चाहिए। उनकी जिद के कारण मैं इस फिल्म से जुड़ा। उन्होंने ही इस फिल्म में मुझे देसी सुपरस्टार की तरह दिखाया।  
विज्ञापन


जहां पैसा मिलेगा वहीं डायरेक्टर काम करेगा
बॉलीवुड में घटती फैमिली फिल्म्स पर मनोज बाजपेयी ने कहा, यह दर्शकों की भी जिम्मेदारी बनती है। निर्माता वही फिल्में बनाते हैं जो दर्शक देखना पसंद करते हैं। अगर वे पैसा खर्च कर रहे हैं, तो यह जरूरी है कि वो ऐसी जगह खर्च हो, जहां उनके पैसों का सही मोल हो। मनोज ने कहा मैं शुरू से ही दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह का प्रशंसक रहा हूं न सिर्फ वे अभिनय अच्छा करते थे बल्कि पब्लिक में बोलते भी अच्छा थे, इन्हीं से प्रेरणा लेकर मैं साहित्य की तरफ गया और वर्तनी में सुधार किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


 'भैया जी' संबोधन पर मनोज ने कहा कि भैया जी एक जिम्मेदारी भरा शब्द है यदि किसी को भैया जी कहा जाए तो यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह एक समाज के लिए आदर्श बने और अच्छा काम करे। इंदौर में मीडिया से बातचीत के पहले मनोज बाजपेयी, निर्माता विनोद भानुशाली, समीक्षा शैल ओसवाल और विक्रम खाखर सहित 'भैया जी' की टीम ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed