फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ban on carrying mobile phone in Mahakal temple, know what is the arrangement

Mahakal Lok Ujjain: महाकाल मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध, जानिए क्या है व्यवस्था

Tue, 20 Dec 2022 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Dec 2022 07:26 PM IST
सार

महाकाल लोक में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन के लिए आते है। ज्यादातर अपने साथ जेंब में मोबाइल रखकर ले आते है, लेकिन अब गृभगृृह में प्रवेश से पहले उनको मोबाइल जमा कराने होंगे।

विज्ञापन
Ban on carrying mobile phone in Mahakal temple, know what is the arrangement
महाकाल मंदिर में अब मोबाइल से फोटो प्रतिबंधित - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध  महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर डांस करने के मामले बढ़ने पर मंदिर प्रशासन ने मंदिर में मंगलवार से मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। महाकाल के दर्शन करने से पहले भक्तों को तीन काउंटरों पर मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था की गई है। मोबाइल जमा करते समय क्यूआर कोड की स्लीप के साथ जमा करने वाले का फोटो भी कर्मचारी लेंगे, ताकि मोबाइलों की अदला-बदली न हो।

विज्ञापन

महाकाल लोक में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन के लिए आते है। ज्यादातर अपने साथ जेंब में मोबाइल रखकर ले आते है, लेकिन अब गृभगृृह में प्रवेश से पहले उनको मोबाइल जमा कराने होंगे। इसके लिए मानसरोवर गेट, प्रशासनिक कार्यालय और तीर्थकुंड द्वार पर काउंटरों की व्यवस्था की गई है। वीआईपी भक्त भी दर्शन के दौरान कैमरें भीतर नहीं ले जा पाएंगे। उनके लिए भीतर मंदिर प्रशासन द्वारा अधिकृत फोटोग्राफर रहेंगे, जो उनके फोटो खींचेंगे।
विज्ञापन


मोबाइल ले जाने पर लगेगा जुर्माना
काउंटर पर मोबाइल रखने के बजाए मंदिर में यदि भक्त मोबाइल ले जाएंगे तो उन्हें 200 रुपये जुर्माना भरना होगा। वैसे कई भक्त वाहनों में या प्रसाद खरीदने वाली दुकानों के लॉकर में भी मोबाइल व अन्य सामग्री रखकर आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल और जमा करने वाले के फोटो खींचेंगे

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि भक्तों के मोबाइल फोन के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई है। काउंटर पर मोबाइल जमा करने पर एक स्पील दी जाएगी। जिसमें देने वाले का नाम,मोबाइल नंबर अंकित रहेगा। इसके अलावा एक क्यूआर कोड भी दिया जाएगा। मोबाइल और मोबाइल जमा करने वाले के फोटो भी कर्मचारी खींचेंगे, ताकि स्लीप गुम होने पर मोबाइल जमा करने वाले की पहचान हो सके।



डांस करने पर महिला सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था

दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मंदिर की दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर में ही डांस करते हुए फोटो वायरल कर दिया था। मंदिर प्रशासन ने दोनों को हटा दिया था। उससे पहले उज्जैन मेयर के फोटो पर भी विवाद हुआ था। लगातार मंदिर परिसर के फोटो वायरल होने के मामले सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने फोटोग्राफी प्रतिबंधित कर दी। मंदिर के सुरक्षाकर्मी भी स्मार्ट मोबाइल के बजाए कीपेड वाले मोबाइल ही रख सकेंगे।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed