फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   awareness program cyber crime women child safety drugs issue

indore: जहां नशेड़ियों ने चाकू लहराए वहीं पुलिस ने किया जनसंवाद, बच्चे-महिलाएं बोले गश्त क्यों नहीं करती पुलिस

Mon, 04 Sep 2023 09:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 04 Sep 2023 09:30 PM IST
सार

लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें जनता ने पुलिस को सीधे अपनी परेशानियां बताई
 

विज्ञापन
awareness program cyber crime women child safety drugs issue
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बस्ती फाउंडेशन के द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में इंदौर पुलिस जनता से सीधे रूबरू हुई। यह कार्यक्रम उसी जगह रखा गया जहां इसी सप्ताह कुछ नशेड़ियों ने खुलेआम सड़कों पर चाकू लहराए थे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इस क्षेत्र के लोग यहां लगातार बढ़ रहे नशे और अपराधों की वजह से परेशान हैं और इसी के चलते यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदौर पुलिस के अलग-अलग विभागों से पहुंचे विशेषज्ञों ने यहां जनता को नशे, अपराध, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी। एडिशनल डीसीपी प्रियंका डोडवे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने यहां जनता से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को भी समझा। 
विज्ञापन


बच्चे महिलाएं बोले- यहां पुलिस गश्त क्यों नहीं करती
जब पुलिस टीम ने परेशानियां पूछी तो क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं ने बताया कि यहां पर पुलिस टीम गश्त के लिए कभी भी नहीं आती है। यहां नशा और अपराध इतने अधिक हैं यदि पुलिस टीम सिर्फ रात में गश्त करने लगे तो अपराधियों में डर पैदा हो जाएगा। इस पर पुलिस टीम के शिवम ठक्कर ने कहा कि अब यहां पर नियमित गश्त शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


पहली बार में ही नशे को कहें ना
सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर ने युवाओं, बच्चों को समझाया कि पहली बार में ही नशे को ना कहें वरना बाद में कोई विकल्प नहीं बचेगा। एक बार नशे की आदत लग गई तो जीवन से हाथ धोना ही पड़ेगा। उन्होंने महिलाओं को सीख दी कि सबसे पहले आपको ही शुरुआत करना होगी। जब आप पति को नशा करने के लिए मना करेंगी तभी वह बच्चों से नशा बुलवाना बंद करेगा। इस तरह के छोटे छोटे प्रयोगों से आप अगली पीढ़ी को बचा पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर भी हुई बात
बस्ती फाउंडेशन की छाया कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम के साथ पहुंचे अन्य सदस्यों ने साइबर अपराध और महिला अपराध से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी। टीम ने सभी जरूर हेल्पलाइन के बारे में बताया और समझाया कि जनता किस तरह से पुलिस से मदद मांग सकती है। 


अपराध के गढ़ में पहली बार एेसा आयोजन
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ। इस क्षेत्र में लगातार नशे और अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इस तरह पुलिस टीम आती रही तो जल्द ही यहां सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed