फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ananya pandey ayushmann khurrana

Indore: अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना इंदौर पहुंचे, अनन्या बोलीं पोहे-जलेबी तैयार रखिए

Thu, 17 Aug 2023 08:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 17 Aug 2023 08:14 PM IST
सार

फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल-2 का प्रमोशन करने के लिए इंदौर आए हैं। 

विज्ञापन
ananya pandey ayushmann khurrana
अनन्या और आयुष्मान इंदौर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए इंदौर फेवरेट जगह बनता जा रहा है। 15 अगस्त को आए सन्नी देओल के बाद बुधवार को केके मेनन इंदौर पहुंचे। इसके अगले ही दिन गुरुवार को अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना भी करीब सुबह 9 बजे इंदौर आ गए। फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल-2 का प्रमोशन करने के लिए इंदौर आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सुबह एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स से मुलाकात की। इसके बाद मिराज सिनेमा में मीडिया से मुखातिब हुए। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आयुष्मान ने अपने फैंस से बातचीत में कहा कि इस फिल्म के बाद महिलाओं के जीवन का वास्तविक संघर्ष मुझे अब समझ आ गया है। मैं अपने आपको बाद में रखता हूं मेरे लिए कहानी सबसे पहले होती है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद मेरे अंदर महिलाओं के प्रति इज्जत और बढ़ गई है। अनन्या ने कहा कि मुझे इंदौर आना बहुत पसंद है। इंदौर के लोग बहुत प्यारे हैं इनसे हमें भी बहुत प्यार मिलता है। इंदौर आएं और यहां का पोहा-जलेबी न खाएं ऐसा हो ही नहीं सकता इसलिए आज भी आने के बाद सबसे पहले पोहा-जलेबी का ही नाश्ता किया है। इंदौर का क्लीनेस्ट और फूड सिटी होने कारण हम लोग काफी अट्रैक्ट होते हैं। 

विज्ञापन

आयुष्मान ने कहा कि ये ड्रीम गर्ल के आगे की कहानी है। अभी तक पूजा सिर्फ सुनने को मिलती है, अब देखने को मिलेगी। अनन्या ने कहा कि पूजा का किरदार सिर्फ आयुष्मान ही निभा सकते हैं। मुझे ड्रीम गर्ल में मौका मिला ये मेरे लिए बड़ी बात है। एकता मैडम ने मुझे इस रोल के लिए एप्रोच किया जबकि कई लोगों से बात चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed