फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Akhilesh yadav bjp encounter politics up Atik Ahmed

Akhilesh Yadav: राजनीतिक फायदे के लिए एनकाउंटर कर रही भाजपा

Fri, 14 Apr 2023 03:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Apr 2023 03:29 PM IST
सार

इंदौर में अखिलेश यादव ने कई विषयों पर बात की और भाजपा पर सीधा निशाना साधा उन्होंने कहा भाजपा राजनीति के लिए एनकाउंटर कर रही।

विज्ञापन
Akhilesh yadav bjp encounter politics up Atik Ahmed
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन में अपराध की कई बड़ी घटनाएं हुई लेकिन उन घटनाओं में अपराधियों के एनकाउंटर नहीं हुए। भाजपा सिर्फ उन्हीं का एनकाउंटर कर रही है जिससे वह वोट की राजनीति कर सके।
विज्ञापन

 

यह बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी में हो रहे एनकाउंटर पूरी तरह से राजनीतिक हैं और इनकी गहनता के साथ में जांच होना चाहिए। जिनके एनकाउंटर हुए हैं उनके परिजन को कोर्ट जाना चाहिए यदि एनकाउंटर गलत हुआ है तो कोर्ट न्याय करेगा और दोषी अधिकारियों को सजा भी होगी।

विज्ञापन

 

बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू से लौटकर आए अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान का महत्व सर्वोपरि है और देश संविधान पर ही टिका है। आज भारतीय जनता पार्टी भारतीय संविधान को कमजोर करने में लगी है और यह देश के भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगा। देश की जनता को जागरूक होना होगा और तय करना होगा कि उसे चुनावों में किसे चुनना है मध्य प्रदेश में दलित किसान और कमजोर तबके का आज भी शोषण हो रहा है। यहां पर राजनीतिक पार्टियां सिर्फ अपनी रोटी सेकने में लगी हैं और गरीबों को अपने हितों के लिए उपयोग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपना प्रवेश छोड़कर नेता यूपी आए ताकि प्रधानमंत्री बन सकें। ये वो प्रदेश है जो प्रधानमंत्री बनाता है। 80 सीटों पर भाजपा को हरा देंगे। मेट्रो पांच शुरू की up में समाजवादी पार्टी ने। योगी और मोदी ने कितनी मेट्रो शुरू की। विकास से वोट नहीं मिलता योगी कहते हैं। वोट की राजनीति कर रहे हैं भाजपा वाले। एनकाउंटर में भाजपा अपने समर्थकों को फूल से मारती है। 

 

 

यह बातें भी कही

मध्यप्रदेश में सभी सीटों दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। यह मुद्दे रहेंगे। संविधान को खतरा। कमजोर को अधिकार दिलाना। बेरोजगारी। महंगाई। बैंकों को कमजोर करना। ऑनलाइन व्यापार से दुकानदारों का नुकसान।

 

कांग्रेस तय करे उसे क्षेत्रीय पार्टियों को कैसे सपोर्ट करना है। वह देश की बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed