फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Air connectivity of Rajkot and Surat connected to Indore, regular flight started

Indore: इंदौर से जुड़ा राजकोट और सूरत का हवाई संपर्क, नियमित उड़ान शुरू

Mon, 21 Aug 2023 03:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

इंदौर से सूरत और राजकोट की उड़ान की डिमांड लंबे समय से थी।महाकाल लोक बनने के बाद गुजरात की काफी भक्त उज्जैन आते है। मालवा निमाड़ के पर्यटन को भी इस दोनों उड़ानों से फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Air connectivity of Rajkot and Surat connected to Indore, regular flight started
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से दूसरे शहरों की उड़ानों में फिर भी इजाफा हुआ है। सोमवार को इंदौर से सूरत व राजकोट के बीच उड़ान सेवा शुरू हुई। गुजरात के इंदौर से व्यापारिक महत्व और पर्यटन के लिहाज से यह दोनों उड़ानें मायने रखती है। अभी तक इंदौर के सूरत और राजकोट से सीधी कनेक्टिविटी नहीं थी। यात्रियों को अहमदाबाद से सड़क मार्ग का सफर तय कर इन शहरों में जाना पड़ता था। अब इंदौर से एक घंटे के समय में इन शहरों तक यात्री जा सकेंगे।

विज्ञापन

इन शहरों से इंदौर की सीधी कनेक्टिविटी

इंदौर से फिलहाल दिल्ली, मुंबई,हैदराबाद,लखनऊ,जयपुर, रायपुर,गोवा,उदयपुर,शिरडी, नासिक सहित 30 शहरों की उड़ान है। आने वाले दिनों में और उड़ाने बढ़ सकती है। ट्रैवल्स एजेंट एसोसिएशन के चेयरमेन हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि इंदौर से सूरत और राजकोट की उड़ान की डिमांड लंबे समय से थी।

विज्ञापन

महाकाल लोक बनने के बाद गुजरात की काफी भक्त उज्जैन आते है। मालवा निमाड़ के पर्यटन को भी इस दोनों उड़ानों से फायदा मिलेगा। इसके अलावा व्यापारी वर्ग के लिए भी दोनो शहरों की उड़ानें फायदेमंद रहेगी। इंदौर से रोज कई व्यापारी सूरत और राजकोट आते-जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवाना हुई उड़ान

इंदौर से राजकोट के लिए सोमवार सुबह साढ़े छह बजे उड़ान रवाना हुई। राजकोट से इंदौर की उड़ान का समय दोपहर 12 बजे का है। इंदौर से सूरत के लिए रोज दोपहर 2.25 बजे उड़ान रवाना होगी। सूरत से इंदौर के लिए रात 8 बजे उड़ान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed