फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   aictsl electric bus indore news

Indore News: इलेक्ट्रिक बसों पर दौड़ेगा इंदौर, 150 मिडी इलेक्ट्रिक बस और दस डबल डेकर मिलेंगी

Fri, 02 Aug 2024 08:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 02 Aug 2024 08:16 PM IST
सार

इंदौर ग्रीन एनर्जी पर शिफ्ट होगा। सभी बसें धीरे धीरे इलेक्ट्रिक माडल पर शिफ्ट होने जा रही हैं। इसके लिए केंद्र सरकार भी मदद करेगी। 
 

विज्ञापन
aictsl electric bus indore news
कलेक्टर कार्यालय में ट्रैफिक पर हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

शुक्रवार को एआईसीटीएसएल की बोर्ड बैठक हुई। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में कई बड़े निर्णय लिए गए। बोर्ड द्वारा ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया। महापौर ने बताया कि ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ई - बस सेवा के अंतर्गत भविष्य में 150 मिडी इलेक्ट्रिक बसों को सौगात जल्द ही शहर को मिलेगी। इन बसों के डिपो एवं चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था चंदन नगर एवं नायता मुंडला में होगी। 
विज्ञापन


लास्ट माइल कनेक्टिविटी एवं ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जाएगा
भविष्य में दस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों का भी संचालन किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। इसमें इंदौर दर्शन के लिए भी बस संचालित होगी। यह भी बताया गया कि भविष्य में लास्ट माइल कनेक्टिविटी एवं ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पीपीपी मॉडल पर निविदा आमंत्रित कर इलेक्ट्रिक बाइक का संचालन किया जाएगा। स्क्रैप बसों की ई - नीलामी की जाएगी एवं स्क्रैप बसों का उपयोग स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट स्कूल जैसी योजनाओं हेतु किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एप बेस्ड टैक्सी सर्विस निविदा आमंत्रित कर जल्द ही प्रारंभ की जाएगी। बैठक में शहर में संचालित बसों (सिटी बस, आई बस एवं ई बस) के किराए का पुनरीक्षण किया गया। इसमें निर्णय लिया कि ई बाइक (माय बाइक) के किराए में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में बस संचालन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में एआईसीटीएसएल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं संभागायुक्त दीपक सिंह, निदेशक एवं कलेक्टर आशीष सिंह, प्रबंध निदेशक एवं निगमायुक्त शिवम वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर आयुक्त मनोज पाठक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शहर में विभिन्न फ्लाईओवर, ब्रिज, एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में चर्चा
इंदौर में सुगम यातायात के लिए विशेष प्रयास जारी हैं। इसके तहत शहर में विभिन्न जगहों पर फ्लाईओवर, ब्रिज, एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। उक्त कार्यों को गति देने के संबंध में चर्चा के लिए कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने विभिन्न फ्लाईओवर, ब्रिज, एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में कराए गए फिजिबिलिटी सर्वे की उपयोगिता के संबंध में चर्चा की। बताया गया कि उक्त कार्यों के संबंध में सभी पहलुओं पर जनप्रतिनिधियों से व्यापक विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में शहर में चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों के संबंध में भी चर्चा की गई। संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे की यातायात प्रभावित नहीं हो। वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। बारिश को देखते हुए जल निकासी के समुचित इंतजाम करें। गड्डों का भी भराव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed