{"_id":"640c9f734d498d521e0a1a43","slug":"after-the-performance-of-bhopal-the-post-of-president-of-indore-will-be-decided-appointment-order-of-distric-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भोपाल के प्रदर्शन के बाद होगा इंदौर के अध्यक्ष पद फैसला, जिलाध्यक्ष के नियुक्ति आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भोपाल के प्रदर्शन के बाद होगा इंदौर के अध्यक्ष पद फैसला, जिलाध्यक्ष के नियुक्ति आदेश जारी
Sat, 11 Mar 2023 09:04 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 11 Mar 2023 09:04 PM IST
सार
इंदौर नगर अध्यक्ष पद के लिए पहले अरविंद बागड़ी की नियुक्ती हो गई थी। उन्होंने गांधी भवन जाकर पदभार भी ग्रहण कर लिया था, लेकिन उनके विरोध में लामबंद नेता भोपाल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के समक्ष विरोध प्रकट किया था।
विज्ञापन
पहले बागड़ी को इंदौर का अध्यक्ष बनाया था,फिर नियुक्ती होल्ड पर रख दी।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
दो माह गुजरने के बावजूद इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो पाया है। भोपाल में १३ मार्च को होने वाले प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। उधर जिलाध्यक्ष पद के लिए सदाशिव यादव को नियुक्ति पत्र शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सौंपा। इंदौर ग्रामीण यादव के अलावा मंदसौर में विपिन जैन को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
दावेदार दिखाएंगे प्रदर्शन में ताकत
इंदौर नगर अध्यक्ष पद के लिए पहले अरविंद बागड़ी की नियुक्ती हो गई थी। उन्होंने गांधीभवन जाकर पदभार भी ग्रहण कर लिया था, लेकिन उनके विरोध में लामबंद नेता भोपाल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के समक्ष विरोध प्रकट किया। इसके बाद उनकी नियुक्ती होल्ड पर रख दी गई।
विज्ञापन
इंदौर से नगर अध्यक्ष के लिए गोलू अग्निहोत्री दावेदारी जता रहे है। पूर्व विधायक अश्विन जोशी का नाम भी चर्चा में है, लेकिन सहमति नहीं बनी। वैसे अध्यक्ष पद के दावेदार भोपाल में राजभवन में होने वाले प्रदर्शन में तगड़ी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में लगे है। सूत्रों के अनुसार इंदौर और खंडवा के नगर अध्यक्ष पद का फैसला एक साथ हो सकता है। दोनो ही शहरों के अध्यक्ष पद होल्ड पर रखे गए है। खंडवा में मोहन दाकसे को शहर में और ग्रामीण में मनोज भारत्कर को अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में उनकी नियुक्ती होल्ड पर रख दी गई थी।
विज्ञापन
