फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   After eating Maggi, Kadi and Thuli, the young man started feeling restless, died while being taken to the hos

Indore News: मैगी और दलिया खाने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

Fri, 14 Jul 2023 03:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में मैगी खाने के बाद एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने रात को काम से लौटने के बाद मैगी, दलिया और कड़ी खाई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
After eating Maggi, Kadi and Thuli, the young man started feeling restless, died while being taken to the hos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक 32 वर्षीय युवक की मैगी, दलिया और कड़ी खाने के बाद मौत का मामला सामने आया है। युवक एक निजी कंपनी में अकांउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को वह दफ्तर से घर लौटा था। इसके बाद उसने मैगी खाई थी। कुछ देर बाद उसने दलिया और कड़ी भी खाई थी। ये सभी खाने के बाद उसे बैचेनी महसूस होने लगी और बेहोशी छाने लगी। परिवार के लोग युवक की हालत देखकर घबरा गए और उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले गए, डाक्टर ने युवक की जांच कर और उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


एमआईजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम विजय पिता कालूराम पांचाल है। वह शिवशक्ति नगर में रहता है। विजय पीथमपुर की एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात का खाना खाने के बाद अचानक उसे उल्टियां होने लगी, जब  परिजनों ने तबीयत ज्यादा खराब होती देखी तो वह उसे ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ऑटो से उतरकर विजय थोड़ी दूर पैदल चला, लेकिन इमरजेंसी वार्ड तक नहीं पहुंच पाया। वह उसके पहले ही चक्कर खाकर गिर गया। परिजन उसे स्ट्रेचर पर लेटा कर डॉक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विजय के परिवार में पत्नी चेतना, छोटा भाई, छोटी बहन और माता-पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। बता दें, चार दिन पहले इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक महिला की आम खाने के बाद मौत हो गई थी। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत बताई गई है। लेकिन न तो उसने आत्महत्या की थी और न ही घर में किसी तरह के पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। पुलिस ने आम भी जब्त किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed