Indore: तीसरी मंजिल पर कपड़े सुखाने गए युवक की पैर फिसलने से मौत
शुभ लाभ टाॅवर में रहने वाले शेख डेनियल पिता नईमुद्दीन की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता का ट्रांसपोर्ट का कामकाज है। परिवार फ्लैट नंबर 315 में रहता है। मां ने वाशिंग मशीन में कपड़े धोए थे और शेख को उसे सुखाने के लिए कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के खजराना क्षेत्र की एक मल्टी से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक को उसकी मां ने कपड़े सुखाने के लिए भेजा था। वह बालकनी मेें पहुंचा और पैर फिसलने से मौत हो गई। उसे गिरने हुए मल्टी के अन्य लोगों ने देखा। इसके बाद छोटा भाई और मां उसे एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
खजराना पुलिस के अनुसार शुभ लाभ टाॅवर में रहने वाले शेख डेनियल पिता नईमुद्दीन की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता का ट्रांसपोर्ट का कामकाज है। परिवार फ्लैट नंबर 315 में रहता है। मां ने वाशिंग मशीन में कपड़े धोए थे और शेख को उसे सुखाने के लिए कहा था। तब फ्लैट मेें छोटा भाई आसिफ भी था। शेख बालकनी में कपड़े सुखाने लगा, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह बालकनी से गिर गया। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई।
शेख के गिरने की आवाज सुन छोटा भाई और मां नीचे दौड़े। तब पिता व्यापार के सिलसिले में उज्जैन गए थे। उन्हें सूचना दी तो वे सांवेर से वापस इंदौर लौटे और सीधे एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक शेख की मौत हो चुकी थी। खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह पैर फिसलना ही सामने आया हैै। शेख अपने पिता के व्यापार में हाथ बंटता था और वह दसवीं कक्षा तक पढ़ा था।
