फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A speeding bus hit a bike in Indore, three youths died

Indore:इंदौर मेें तेज रफ्तार बस ने मारी बाइक को टक्कर, तीन युवकों की मौत

Fri, 02 Jun 2023 09:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Jun 2023 09:28 PM IST
सार

घटना दुधिया रोड पर शुक्रवार दोपहर हुई। तीन युवक एक ही बाइक पर भंगार का सामान खरीदने इंदौर आ रहे थे।चापड़ा की तरफ से आ रही बस के चालक को बाइक सवार नजर नहीं  आए और उसने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A speeding bus hit a bike in Indore, three youths died
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के नेमावर रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वे गांव से इंदौर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक निजी ट्रेवर्ल्स की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी थी कि बाइक के तीन टुकड़े हो गए और उस पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि तीसरे युवक की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस ने बस जब्त कर ली और तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

घटना दुधिया रोड पर शुक्रवार दोपहर हुई। तीन युवक एक ही बाइक पर भंगार का सामान खरीदने इंदौर आ रहे थे। बाइक पर सवार साजिद पिता हमीद, हनीफ पिता बाबू खां और विजय बागली के निवासी थे।चापड़ा की तरफ से आ रही बस के चालक को बाइक सवार नजर नहीं आए और उसने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक उछली और उस पर सवार तीनों युवकों के सिर बस से टकराए और वे सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन


टक्कर से तीनों के सिर और पेट पर गंभीर चोटेें आई। दो ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि तीसरे युवक की मौत एमवाय अस्पताल मेें उपचार के दौरान हुई। तीनों युवक भंगार का काम करते है। वे इंदौर में एक पुराने मकान के टूटने पर निकले भंगार का सौदा करने आए थे। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed