फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A car collided with a bike on MR-11, a youth died

Indore:इंदौर में एमआर-11 पर बेकाबू कार ने बाइक व स्कूटर सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत, युवती गंभीर

Fri, 18 Aug 2023 11:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Aug 2023 11:27 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमे सवाल लोगों को भी चोट आई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद  घायल युवती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
A car collided with a bike on MR-11, a youth died
एमआर 11 पर सड़क हादसा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शुक्रवार रात शहर के एमआर-11 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार था। इसी कार ने स्कूटर सवार एक युवती को भी टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद वह पलट गई।

विज्ञापन

पुलिस ने कार जब्त कर टक्कर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में 29 वर्षीय युवक गोविंद पिता सिंधुलाल की मौत हो गई। वह ओमेक्स सिटी 1 के ईडब्लूएस क्वार्टर का निवासी है।
विज्ञापन

इसके अलावा कार ने स्कूटर सवार युवती सुलोचना पिता गोपाल पाटीदार को भी टक्कर मारी। युवती स्कीम-78 में रहती है। उसे गंभीर चोटें आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार लोगों को भी चोट आई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल युवती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

ट्राले ने बुजुर्ग को रौंदा
उधर, लसूडिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्राले ने सायकल सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed