Indore:इंदौर में एमआर-11 पर बेकाबू कार ने बाइक व स्कूटर सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत, युवती गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमे सवाल लोगों को भी चोट आई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद घायल युवती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार रात शहर के एमआर-11 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार था। इसी कार ने स्कूटर सवार एक युवती को भी टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद वह पलट गई।
ट्राले ने बुजुर्ग को रौंदा
पुलिस ने कार जब्त कर टक्कर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में 29 वर्षीय युवक गोविंद पिता सिंधुलाल की मौत हो गई। वह ओमेक्स सिटी 1 के ईडब्लूएस क्वार्टर का निवासी है।
इसके अलावा कार ने स्कूटर सवार युवती सुलोचना पिता गोपाल पाटीदार को भी टक्कर मारी। युवती स्कीम-78 में रहती है। उसे गंभीर चोटें आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार लोगों को भी चोट आई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल युवती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
उधर, लसूडिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्राले ने सायकल सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है।
