फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   30 inmates suddenly fall ill at Indore Central Jail

एमपी: इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार; तीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि

Thu, 08 Oct 2026 04:09 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

इंदौर सेंट्रल जेल में 30 कैदी बीमार मिले हैं। जांच में कुछ कैदियों में टाइफाइड और तीन में डेंगू की पुष्टि हुई है। एहतियात के तौर पर सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग बैरकों और परिसर की निगरानी कर रहा है।

 

विज्ञापन
30 inmates suddenly fall ill at Indore Central Jail
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सेंट्रल जेल में अचानक 30 कैदियों के बीमार होने से जेल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कैदियों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंट्रल जेल पहुंची और सभी 30 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विज्ञापन

जांच के दौरान कुछ कैदियों में टाइफाइड की पुष्टि हुई, जबकि तीन कैदी डेंगू संक्रमित पाए गए। एहतियात के तौर पर सभी 30 बीमार कैदियों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ माधव दास हासानी ने बताया कि सेंट्रल जेल प्रबंधन से कैदियों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल पहुंची। टीम ने प्रत्येक बीमार कैदी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में तीन कैदियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एल्बेंडाजोल की दवा खाते ही 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-चक्कर और बेहोशी की शिकायत,अस्पताल में भर्ती

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सेंट्रल जेल में बंद सभी कैदियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। जेल की प्रत्येक बैरक की भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। जहां भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है, उसे नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

सेंट्रल जेल में 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को डेंगू के लार्वा की पहचान और उसे नष्ट करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल परिसर में लार्वा की मौजूदगी वाले स्थानों की जांच कर रही है।

जेल प्रबंधन भी कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क है। प्रत्येक कैदी के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। किसी कैदी को बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। इंदौर सेंट्रल जेल में करीब 2,000 से अधिक कैदी बंद हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर सभी कैदियों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed