फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   27-year-old son of police station in-charge died of heart attack in Indore

Indore News: इंदौर में थाना प्रभारी के 27 वर्षीय बेटे की हार्टअटैक से मौत

Mon, 27 Mar 2023 04:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Mar 2023 04:42 PM IST
सार

 नवरतन बाग निवासी हर्ष भदौरिया के पिता महेंद्र सिंह भदौरिया इंदौर जिले के महू में टीआई हैै। हर्ष सुबह सो कर उठा था। उसे खांसी आई और तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने   हर्ष को आराम करने के लिए कहा और एक डाक्टर को घर पर देखने बुलाया।  

विज्ञापन
27-year-old son of police station in-charge died of heart attack in Indore
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में हार्टअटैक के मामले लगातार बढ़ रहे है और कम उम्र के युवक की मौत भी इसकी वजह से हो रही है। इंदौर में एक थाना प्रभारी के 27 साल के बेेटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसे खांसी आई थी और अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन अस्पताल ले गए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्टअटैक बताई।

विज्ञापन

नवरतन बाग निवासी हर्ष भदौरिया के पिता महेंद्र सिंह भदौरिया इंदौर जिले के महू में टीआई हैै। हर्ष सुबह सो कर उठा था। उसे खांसी आई और तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने हर्ष को आराम करने के लिए कहा और एक डाक्टर को घर पर देखने बुलाया। डाक्टर ने धड़कनें देेखी और तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था

हर्ष पढ़ने में होशियार था और पीएससी की तैयारी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि उसे कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी। खांसी आने के बाद अचानक क्या हुआ। हम भी समझ नहीं पाए।हर्ष के पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया सुबह ड्यूटी पर महू के निकल गए थे। जब हर्ष की तबीयत खराब होने की जानकारी लगी तो वे लौट कर घर आए। बेटे को लेकर वे एमवाय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे।लेकिन डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष उनका इकलौता बेटा था। हर्ष के परिवार के दो सदस्य पुलिस सेवा में रह चुके है और वह भी पुलिस आफिसर बनना चाहता था। पिता महेंद्र सिंंह भदौरिया इंदौर के पढरीनाथ, हीरानगर और सदर बाजार थाना प्रभारी रह चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed