फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   19 thousand slips and 30 mobiles found in betting

Indore News: सट्टे में मिली 19 हजार पर्चियां और 30 मोबाइल, पुलिस ने मौके से दस आरोपियों को पकड़ा

Sat, 01 Jul 2023 03:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 01 Jul 2023 03:40 PM IST
सार

इंदौर में नंबर के सट्टे का गांधीनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर 
 

विज्ञापन
19 thousand slips and 30 mobiles found in betting
सट्टे में पकड़ाए आरोपी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने गांधीनगर इलाके में चल रहे सट्टे का पर्दाफाश किया है। बड़े पैमाने पर चल रहे इस नंबर के सट्टे में पुलिस ने दस आरोपियों को पकड़ा है। सट्टे में शामिल 30 से अधिक मोबाइल, 19 हजार से अधिक पर्चियां पकड़ाई हैं। आरोपियों द्वारा यह सट्टा मुंबई और प्रदेश के कई इलाकों से लिया जा रहा था। उन्हें फोन पर दूसरी जगह खेला भी जाता था। पुलिस को अब उन अन्य आरोपियों की तलाश जो कि शहर के बाहर से इस पूरे सट्टे को संचालित करते थे। हालांकि पूरे सट्टे कांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा मौके से फरार हो गया और उसका साथी कमल तेल भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस द्वारा दबिश के दौरान विशाल राठौर, देवी सिंह, राजेश मंडोरी, शाहिद खान, कन्हैयालाल राठौर, बेनी प्रसाद दिलीप तंवर, विकास परमार, जितेंद्र सेन, रमेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि गांधीनगर थाना क्षेत्र पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ आरोपी इलाके में रहकर अवैधानिक सट्टे का काम कर रहे हैं। जब छापा मारा तो पुलिस को सैकड़ों की संख्या में मोबाइल, केलकुलेटर और सट्टा पर्चियां मिलीं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मौके से मिले मोबाइल में खंगालेंगे सट्टा खेलने वालों की जानकारी
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि छापे में जब्त सभी मोबाइल की डिटेल के साथ अब आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल भी निकाली जा रही है। जहां इन बैंक खातों को जल्द ही सीज कराया जाएगा। वहीं, इन मोबाइल को जल्द साइबर शाखा में भेजकर इनमें आने वाले सभी मोबाइल की डिटेल के आधार पर आरोपी की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed