फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Worried about the fear of miscreants, the woman reached the public hearing with a pot of poison, said to the officials - get me rid of them, sir...

इंदौर: बदमाशों के डर से परेशान महिला जहर की पुड़िया लेकर पहुंची जनसुनवाई में, अधिकारियों से बोलीं- मुझे इनसे मुक्ति दिला दो साहब...

Tue, 12 Apr 2022 06:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 06:54 PM IST
सार

जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय अधिकारी हैरान हो गए जब एक महिला जहर की पुड़िया लेकर पहुंची। महिला ने रोते हुए कहा कि साहब गुंडे बदमाशों से परेशान हो गई हूं। इनसे मुक्ति दिलाइये वरना मैं जहर खा लूंगी। 

विज्ञापन
Indore: Worried about the fear of miscreants, the woman reached the public hearing with a pot of poison, said to the officials - get me rid of them, sir...
जनसुनवाई में अधिकारियों से गुहार लगाती महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई लगातार हो रही है मगर बदमाशों में खौफ नजर नहीं आ रहा। बेखौफ बदमाशों के कारण शहरवासी दहशत में हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को जनसुनवाई में हुआ जब गुंडे-बदमाशों से परेशान एक महिला जनसुनवाई में जहर की पुड़िया लेकर पहुंच गई। उसने कहा कि अगर गुंडे-बदमाशों से मुक्ति नहीं दिलाई तो मैं जहर खा लूंगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हुई जनसुनवाई में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की ऋषि नगर निवासी महिला निर्मला पहुंची। उसके हाथों में जहर की पुड़िया थी। महिला ने रोते हुए अधिकारियों से कहा कि गुंडे-बदमाशों से परेशान हो गई हूं। बेटे इतने डरे हुए हैं कि रात तक घर नहीं आते हैं। बदमाशों के भय के कारण सभी दहशत में हैं। महिला ने गुहार लगाई कि साहब मुझे बदमाशों से मुक्ति दिलाइये, वरना मैं जहर खाकर जान दे दूंगी। महिला के हाथों में जहर की पुड़िया देख अधिकारियों के होश उड़ गए और उसकी समस्या सुनकर संबंधित थाना प्रभारी से बात की। अधिकारियों ने महिला को आश्वस्त किया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद महिला वहां से गई। हालांकि इस घटना ने इंदौर जैसे महानगर में पुलिस के सख्ती के दावों की पोल खोल दी। कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद बदमाशों में किसी तरह का खौफ नजर नहीं आ रहा। हत्याएं आएदिन हो रही हैं तो दूसरी वारदातें भी नहीं थम रही। बुजुर्ग महिला की इस पीड़ा ने सवालिया निशान भी लगाए कि अगर पुलिस सख्ती कर रही है तो बदमाशों के हौसले बुलंद क्यों हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed