फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crisis Committee meeting: Restrictions will not increase in Indore for the time being, emphasis will be given on home isolation... suggestions of the committee will be sent to the government

Indore Corona Management: शादियों में 200 लोग, मुक्तिधाम में 50 परिजन और चलित उठावने की अनुशंसा, धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति जरूरी

Wed, 05 Jan 2022 02:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 02:19 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए इंदौर में मंगलवार देर शाम को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। रात तक बैठक चली। हालांकि बैठक में सुझाव ही आए, निर्णय नहीं हो सका। जो सुझाव आए हैं उनको राज्य शासन के पास भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Crisis Committee meeting: Restrictions will not increase in Indore for the time being, emphasis will be given on home isolation... suggestions of the committee will be sent to the government
इंदौर में क्राइसिस कमेटी की बैठक में चर्चा करते सदस्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए इंदौर में मंगलवार देर शाम को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। रात तक बैठक चली। हालांकि बैठक में सुझाव ही आए, निर्णय नहीं हो सका। जो सुझाव आए हैं उनको राज्य शासन के पास भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि विवाह समारोह में संख्या सीमित करनी है, तो यह निर्णय जल्दी होना चाहिए नहीं तो लोग तैयारियां कर लेंगे। ऐसे में देरी से निर्णय लेने पर ठीक नहीं रहेगा। उठावने के कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण को लेकर भी निर्णय लिए जाने के सुझाव आए। यह भी कहा कि स्कूल-कॉलेजों को लेकर भी फैसला होना चाहिए।  बाहरी विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक है। लिहाजा क्लासेस के ऑनलाइन-ऑफलाइन को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य रूप से विवाह समारोह व बड़े आयोजनों को लेकर बात हुई। चूंकि अभी मलमास है और शादियां बंद हैं, लेकिन मकर संक्रांति के बाद शादियां शुरू होंगी। लोग तैयारियां कर रहे हैं और अधिकांश ने गार्डन, धर्मशाला बुक कर ली है। मेहमानों को न्यौता भी भेजा जा चुका है। ऐसे में विवाह समारोह में क्या गाइडलाइन रखी जाए, मेहमानों की संख्या कितनी हो इस पर जल्दी निर्णय लेना होगा वरना बाद में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादियों में मेहमानों की संख्या 200 किए जाने का प्रस्ताव
बैठक में यह सुझाव आए कि शादियों में मेहमानों की अधिकतम संख्या 200 रखी जाए। मुक्तिधाम में अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की जाए। चलित उठावना करने की अनुशंसा की गई। कोचिंग क्लासेस को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने के बारे में भी तय किया गया। बैठक में बताया  कि बगैर अनुमति के किसी भी बड़े आयोजन, धरना, प्रदर्शन आदि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

साथ ही तय किया गया कि नागरिकों को कोविड अनुकूल व्यवहार के पालन करने के संबंध में जागरूक किया जाए। विशेषकर मास्क लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जाए। मास्क नहीं लगाने वालों के विरुद्ध अर्थदण्ड लगाने का सुझाव भी दिया गया। बैठक में बताया गया कि उपरोक्त अनुशंसाएं राज्य शासन को भेजी जाएंगी। बैठक में तय किया गया कि कम लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में मेडिकल किट सहित अनेक चिकित्सकीय सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।

कोविड प्रोटोकॉल का प्रभावी पालन करवाने की जरूरत : विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त होना चाहिए। कोविड प्रोटोकॉल का प्रभावी पालन करवाने की जरूरत है। एहतियात के रूप में जरूरी है कि अनेक प्रभावी कदम उठाए जाएं। होम आइसोलेशन को बढ़ावा दिया जाए। कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था को भी कारगर रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के तहत मरीजों को अत्यधिक चिकित्सकीय सुविधा मिले, यह प्रयास किया जाए।

कलेक्टर ने दी कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं की जानकारी
कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले में की जा रही कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के इलाज के लिये विशेषज्ञों के माध्यम से प्रोटोकॉल तैयार किया जा रहा है। पर्याप्त संख्या में बेड्स हैं। कोविड केयर सेंटरों में ढाई हजार बिस्तरों की व्यवस्था रखी गई है। पर्याप्त ऑक्सीजन सुविधा है। जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत 41 अस्पतालों में व्यवस्था की गई है।


दरअसल यह बैठक इसलिए भी रखी गई क्योंकि पिछले दिनों कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा था कि बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या देखते हुए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इसके चलते क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से चर्चा की गई। हालांकि बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका। सुझावों को राज्य शासन के पास भेजा जाएगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया, राजेश सोनकर, मधु वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल आदि मौजूद थे। हालांकि नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे  कुछ देर रुकने के बाद जरूरी काम आने के चलते निकल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed