{"_id":"61a49c5763e6ba5ccb5d092d","slug":"indore-when-the-family-members-took-the-loan-for-bail-the-youths-started-committing-crimes-to-repay-it-they-were-plotting-robbery-in-the-mobile-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: जमानत के लिए घरवालों ने लिया कर्ज तो इसे चुकाने के लिए युवक करने लगे वारदात, मोबाइल शो रूम में डकैती की रच रहे थे साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: जमानत के लिए घरवालों ने लिया कर्ज तो इसे चुकाने के लिए युवक करने लगे वारदात, मोबाइल शो रूम में डकैती की रच रहे थे साजिश
Mon, 29 Nov 2021 02:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:54 PM IST
सार
जेल में बंद युवकों की जमानत के लिए घरवालों ने कर्ज लिया। युवक जेल से छूटकर आए और कर्ज चुकाने के लिए वारदात करने लगे। सड़क पर जाती महिलाओं के पर्स लूटते थे।मोबाइल शो रूम में डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों से जब्त चोरी की मोटरसाइकिलें।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपराध करने के कारण दो युवकों को जेल जाना पड़ा। घरवालों ने जमानत करवाना चाही लेकिन रुपये नहीं थे। मजबूरी में कर्ज लिया और जमानत करवाई। युवक जेल से छूटकर आए और कर्ज चुकाने के लिए वारदात करने लगे। सड़क पर जाती महिलाओं के पर्स लूटते थे। अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल शो रूम में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनको वारदात के पहले पकड़ा। 12 बोर का कट्टा व चाकू जब्त किए।
दरअसल विजयनगर पुलिस को खबर मिली थी कि सत्य साईं चौराहे के पास खाली प्लॉट पर कुछ संदेही युवक खड़े हैं। ये लोग किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी पर थाना प्रभारी विजयनगर ने दो पुलिस टीमें बनाई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से साहिल उर्फ पुरूषोत्तम पिता मुन्ना संधवाने (18) निवासी भवानी नगर बाणगंगा, साहिल अली उर्फ इमाम हुसैन पिता मोहम्मद रफीक (18) निवासी भवानी नगर सांवेर रोड, जाबीर पिता जाकिर खान (18) निवासी साउथ गाडराखेड़ी, निखिल उर्फ लक्की पिता महेश श्रीवास ( 24) साल निवासी प्रकाशचन्द्र सेठी नगर, प्रवीण उर्फ छोटू उर्फ पांगा पिता धर्मेन्द्र श्रीवास ( 21) निवासी प्रकाशचन्द्र सेठी नगर, हर्ष उर्फ गोपी काले पिता प्रकाशचन्द्र काले (20) निवासी सेठी संबंध नगर भमौरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाए और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सत्य साईं चौराहे पर स्थित वनप्लस मोबाइल के शोरूम में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। कुछ समय पहले विजय नगर पुलिस ने आरोपी हर्ष, प्रवीण को गिरफ्तार किया था। जेल से जमानत के लिए रुपये की जरुरत थी। उनके परिवार ने कर्ज लेकर जमानत करवाई थी। जमानत मिलने पर 15 दिन पहले ही दोनों बाहर आए थे। कर्ज के रुपये लौटाने के लिए वारदात करने लगे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि ये लोग विजय नगर व एमआईजी, बाणगंगा, हीरा नगर, परदेशीपुरा व आसपास के इलाकों में सुनसान सड़क पर पैदल और गाड़ी से जाने वाली महिलाओं व युवतियों के पर्स व मोबाइल छिन लेते थे। करीब एक दर्जन वारदात कुबूल की है। आरोपियों के पास से पर्स, मोबाइल, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें मिली हैं। चोरी की बाइक से ही ये लोग वारदात करते थे। उज्जैन में भी लूट की वारदात की है, जिसके संबंध में उज्जैन पुलिस को सूचना दी गई है।
पुलिस को दिया धन्यवाद
एक युवती ने अपना पर्स लूटने की शिकायत विजयनगर पुलिस से की थी। युवती की मां का अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से घर लौटते समय लूट की वारदात हुई थी। उसके पास में आयुष्मान कार्ड रहा था जिसके जरिए उसकी मां का इलाज चल रहा था। कार्ड नहीं होने कारण उसे परेशानी उठाना पड़ रही थी। इसी के चलते वह काफी परेशान थी। विजय नगर पुलिस की कार्रवाई के बाद युवती को पर्स मिला जिसमें आयुष्मान कार्ड रखा था।इसके बाद युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
जल्दी पैसा कमाने के लिए बन गया चोर
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच ने सस्ते दामों में बाइक बेचने वाले आरोपी को पकड़ा। इसका नाम गोविंद यादव पिता बाबूलाल यादव निवासी महालक्ष्मी नगर इंदौर है। आरोपी ने बताया कि कम समय में जल्दी रुपये कमाने के लिए वाहन चोरी करता था व सस्ते दामों में वाहन को बेचता था। उसके पास से चोरी की तीन बाइक जब्त की गई है। हीरानगर व बाणगंगा क्षेत्र से बाइक चुराई गई थी। बाइक बेचने के बाद जो रुपये मिलते थे उनसे मौज-मस्ती करता था। पुलिस चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। चोरी के वाहन किन किन लोगों को बेचे हैं उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।