फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: When the drunken youth was stopped by the police, he said - My friend has passed the PSC exam, so went to the party, kept pleading with the police with folded hands...

Indore News: नशे में चूर युवक पुलिस से बोला- मेरी दोस्त ने पीएससी की परीक्षा पास की है इसलिए पार्टी करने गए थे

Sat, 01 Jan 2022 05:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 05:20 PM IST
सार

31 दिसंबर की रात लोगों ने पार्टी की तो पुलिस ने चेकिंग की। कई लोग शराब के नशे में पाए गए। शराब के नशे में चूर युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कहने लगा कि मेरी दोस्त ने पीएससी की परीक्षा पास कर ली है इसलिए पार्टी करने गए थे।
 

विज्ञापन
Indore: When the drunken youth was stopped by the police, he said - My friend has passed the PSC exam, so went to the party, kept pleading with the police with folded hands...
युवक को रोककर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते साल को विदाई देने और नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने खूब मस्ती की। किसी ने घर में रहकर मौज-मस्ती की तो कोई होटल-पब में पहुंचा। ऐसे ही कुछ लोगों को रोककर जब पुलिस ने जांच की तो हुज्जतबाजी हुई। शराब के नशे में चूर युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कहने लगा कि मेरी दोस्त ने पीएससी की परीक्षा पास कर ली है इसलिए पार्टी करने गए थे।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर की सड़कों पर 31 दिसंबर की रात पुलिस ही पुलिस नजर आई। रात 11 बजे बाद सड़कों से गुजरने वाले लोगों की चेकिंग की गई। चूंकि नाइट कर्फ्यू लगा है और पुलिस-प्रशासन ने पहले ही इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी थी। यह कहा था कि रात 11 के पहले तक नए साल का जश्न मना सकते हैं, लेकिन लोग देर रात तक जश्न मनाते रहे। इधर नए साल का जश्न मनाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस चेकिंग कर रही थी। शहर के प्रमुख चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर की मदद से पुलिस यह पता लगा रही थी कि किसने शराब पी रखी है। इस दौरान पुलिस को नशे में धुत कई युवक-युवतियां मिले। उनको रोका और चालान बनाए। कुछ को समझाइश देकर छोड़ा। 
विज्ञापन


मिन्नतें करता रहा युवक, पुलिस ने मामूली कार्रवाई के बाद छोड़ा
कार सवार एक युवक-युवती को पुलिस ने रोका और दोनों के मुंह में ब्रेथ एनालाइजर लगाकर देखा तो वे नशे में निकले। शुरुआत में युवक पुलिस से हुज्जत करता रहा। ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग करवाने से मना करता रहा। उसका कहना था कि युवती मेरी दोस्त है। आज ही इसने पीएससी की मुख्य परीक्षा पास की है। इसलिए पार्टी करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक युवक पुलिस से मिन्नतें भी करता रहा। हाथ जोड़े, पैर पड़े लेकिन पुलिस बोली कि अगर नशा नहीं किया है तो ब्रेथ एनालाइजर से चेक करवाने में क्या हर्ज है। हालांकि बाद में पुलिस ने चेक किया तो पाया कि वह नशे में था। बाद में मामूली कार्रवाई के बाद छोड़ दिया। इसी तरह के नजारे लगभग हर चौराहे पर देखने को मिले।


चेकिंग के दौरान कुछ ने दिखाया राजनीतिक रसूख
पुलिस  ने  विजय नगर, रेडिसन ,रसोमा,  रीगल,  भंवरकुआं सहित अन्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे में धुत कई युवक-युवतियां घूमते मिले। विजय नगर चौराहे पर कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पहुंचे और चेकिंग का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने राजनीतिक रसूख भी दिखाया। जब पुलिस चेकिंग कर रही थी तो कुछ खुद को बड़े अधिकारी का रिश्तेदार या परिचित बता रहे थे तो कुछ राजनीतिक लोगों से फोन लगाकर खुद को बचाने का प्रयास कर रहे थे। एक युवक को जब पुलिस ने रोका तो उसने भी यही किया, लेकिन जब उसका रसूख काम नहीं आया तो पुलिस पर बिफर गया। पुलिस उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिस से हुज्जत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed