फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: When a young man waving a bike was interrupted by a policeman, the policeman was beaten up with batons, the video went viral

इंदौर में पुलिसवाले पर हमला: नशेड़ी ने डंडों से पीटा, बाइक ठीक से चलाने की बात पर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Sat, 09 Apr 2022 01:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 01:54 PM IST
सार

नशे में बाइक लहराकर चल रहे एक युवक को पुलिस जवान ने टोका। इस पर युवक नाराज हो गया और पुलिस जवान को डंडे से पीट दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक वह जवान को पीटता रहा। पुलिस वाले ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Indore: When a young man waving a bike was interrupted by a policeman, the policeman was beaten up with batons, the video went viral
पुलिस जवान को डंडों से पीटता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक नशेड़ी ने पुलिसकर्मी को डंडे से पीटा और यह वीडियो वायरल हो गया है। वायरल में साफ दिख रहा है कि पुलिस का जवान जान बचाने के लिए भाग रहा है। मामला ऐसा था कि पुलिस वाले ने नशेड़ी को गाड़ी लहराकर चलाने पर रोका। इस पर नशेड़ी को गुस्सा आ गया। घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर नशेड़ी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। पुलिस जवान का नाम जयप्रकाश जायसवाल है। वह गांधीनगर थाने में पदस्थ है। व्यंकटेश विहार कॉलोनी शिव मंदिर के पास जयप्रकाश बाइक से जा रहा था। उसके आगे ही एक युवक लहराते हुए बाइक चला रहा था। उसे समझाया तो उसने गाड़ी पर लात मार दी। इसके बाद पत्थर फेंके। जब रोककर बात की तो वह डंडे से पीटने लगा। हालांकि, हैरानी यह भी रही कि घटनास्थल पर मौजूद लोग बचाव के लिए नहीं आए बल्कि पिटाई का वीडियो बनाते रहे। बाद में पुलिस जवान की रिपोर्ट पर गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम दिनेश प्रजापति निवासी व्यंकटेश विहार कॉलोनी है। वह मजदूरी करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed